फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Double cry echoed at Subedarganj station RPF female staff ensured safe delivery

Prayagraj News: सूबेदारगंज स्टेशन पर गूंजी दोहरी किलकारी, आरपीएफ महिला स्टाफ ने कराया सुरक्षित प्रसव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Double cry echoed at Subedarganj station RPF female staff ensured safe delivery
सूबेदारगंज स्टेशन पर गूंजी दोहरी किलकारी, आरपीएफ महिला स्टाफ ने कराया सुरक्षित प्रसव। रेलवे
सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन रविवार को एक बड़ी मानवीय सेवा का गवाह बना। यहां रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और महिला स्टाफ की सूझबूझ से एक महिला यात्री ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।
विज्ञापन

पटना स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर रही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। स्टेशन पर मौजूद महिलाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और प्लेटफॉर्म को ही लेबर रूम बनाकर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 10:40 बजे गाड़ी संख्या 03294 डाउन पटना स्पेशल जैसे ही सूबेदारगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पहुंची। तभी उसमें सवार यात्री ने महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव ने तत्काल इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ का महिला स्टाफ और स्टेशन पर मौजूद महिला सफाईकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।
भदोही जिले के थाना कोइरौना क्षेत्र के मवैयाथान सिंह गांव निवासी ज्योति कुमारी अपने पति रमेश कुमार के साथ नई दिल्ली से प्रयागराज की यात्रा कर रही थीं।
प्लेटफॉर्म पर महिला की स्थिति बिगड़ती देख आरपीएफ की सुमन यादव, प्रियंका और अन्य महिलाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए चादरों का घेरा बनाकर सुरक्षित प्रसव की प्रक्रिया शुरू की।
कुछ ही देर में प्लेटफॉर्म पर किलकारियां गूंज उठीं और ज्योति ने एक लड़के और एक लड़की (जुड़वा बच्चों) को जन्म दिया।
इस बीच सूचना पाकर केंद्रीय रेलवे अस्पताल की नर्स शबीना भी स्टाफ के साथ प्लेटफॉर्म पर पहुंच गईं। उन्होंने मां और दोनों नवजात बच्चों का प्राथमिक उपचार किया।

डॉक्टरों ने मां और दोनों बच्चों को पूरी तरह स्वस्थ बताया है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला कांस्टेबल प्रियंका की निगरानी में एंबुलेंस से पूरे परिवार को बेहतर चिकित्सा देखभाल के लिए डफरिन अस्पताल प्रयागराज भेजा गया।
समय पर मिली मदद से महिला के परिजनों ने रेलवे प्रशासन और आरपीएफ स्टाफ का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed