{"_id":"5eaf0fd68ebc3e90393c074b","slug":"doing-fire-the-youths-did-the-video-viral-city-news-ald2748923172","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे से फायरिंग करते हुए युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे से फायरिंग करते हुए युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे से फायरिंग करते युवकों का वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। मामले की शिकायत एक ट्विटर यूजर ने जिला पुलिस से की तो पता चला कि वीडियो मुंबई से संबंधित है। जिसके बाद जिला पुलिस की ओर से मुंबई पुलिस को सूचना दे दी गई है। 44 सेकंड का यह वीडियो 1 मई को जिला पुलिस के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए एक यूजर ने युवकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में पांच युवक नजर आते हैं, जिनमें से दो तमंचा लिए हुए दिखाई पड़ते हैं। वीडियो शुरू होते ही दोनों तमंचे से फायरिंग करते हैं और इसके बाद सभी युवक मिलकर धार्मिक नारे लगाते हैं। कुछ देर बाद एक युवक यह कहता हुआ दिखाई पड़ता है कि 50 हजार का फोन मत खरीदो, 2500-5000 का कट्टा खरीदो और धर्म को बचाओ।
इसके बाद एक युवक दूसरे समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता है। जिसके बाद उसके सभी साथी धार्मिक नारे लगाते हैं और फिर वीडियो समाप्त हो जाता है। मामले की शिकायत मिलने पर जिला पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह वीडियो मुंबई से संबंधित है। यह भी जानकारी मिली कि जमशेद मंसूरी नाम के फेसबुक यूजर ने भी इस वीडियो को अपने अकाउंट आईडी पर अपलोड करते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिला पुलिस के सोशल मीडिया सेल की ओर से बताया गया कि इस मामले की सूचना मुंबई पुलिस को दे दी गई है।