Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Doctors saved a life by removing a rare, ruptured 16 cm tumor from a kidney.

प्रयागराज : गुर्दे से 16 सेमी का दुर्लभ व फटा हुआ ट्यूमर निकाला, एसआरएन के डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

Thu, 26 Nov 2026 01:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Nov 2026 01:38 PM IST
सार

एसआरएन अस्पताल के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर 55 वर्षीय महिला को नया जीवन दिया। महिला के दाहिने गुर्दे में 16 सेंटीमीटर का दुर्लभ ट्यूमर फट गया था, जिससे लगातार रक्तस्राव हो रहा था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने करीब दो घंटे तक ऑपरेशन कर उसकी दाहिनी किडनी निकाल दी। फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर है और तेजी से सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
Doctors saved a life by removing a rare, ruptured 16 cm tumor from a kidney.
आपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रतापपुर की 55 वर्षीय महिला के गुर्दे से 16 सेंटीमीटर का दुर्लभ और फटा हुआ ट्यूमर निकालकर डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली। ‘रीनल एंजियोमायोलिपोमा’ नामक इस ट्यूमर के फटने से महिला के शरीर में अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। दो घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन में महिला की दाहिनी किडनी निकालनी पड़ी। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसमें सुधार हो रहा है।

विज्ञापन


स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में 21 नवंबर को एक महिला कमर के दाहिने हिस्से में तेज दर्द की शिकायत लेकर आई। इससे पहले उसने अल्ट्रासाउंड जांच कराई थी। इसमें गुर्दे में बड़ी गांठ होने का पता चला था। रविवार को सीटी स्कैन कराने पर पता चला कि 16 सेंटीमीटर का ट्यूमर फट चुका है।
विज्ञापन

रेडियोलॉजी विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्थिति में इंटरवेंशनल/रेडियोलॉजी प्रक्रिया से ट्यूमर का रक्तस्राव रोकना या उसे सुखाना संभव नहीं था। ऐसे में डॉक्टरों ने सोमवार को तत्काल सर्जरी करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि महिला की किडनी खून के बड़े थक्के से घिरी हुई थी। चिकित्सा विज्ञान में इस स्थिति को ‘पेज किडनी’ कहा जाता है। इसके कारण महिला का रक्तचाप भी काफी बढ़ गया था। ट्यूमर गुर्दे के ऊपरी हिस्से में था और फटने के कारण लगातार रक्तस्राव हो रहा था। किडनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे निकालना आवश्यक हो गया।


डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत में सुधार है और जल्द ही उसे आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। एक सप्ताह के भीतर महिला को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। चिकित्सकों की टीम ने पूरी सावधानी के साथ यह ऑपरेशन किया। यह सर्जरी यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप चौरसिया, डॉ. श्रीश मिश्रा, डॉ. गजेंद्र सिंह और एनेस्थेटिस्ट डॉ. शिवेंदु ओझा ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed