{"_id":"688fcabb97b5181f8e09ff72","slug":"doctor-beaten-up-for-opposing-operation-of-dairy-in-residential-colony-allahabad-news-c-3-bly1007-684623-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आवासीय कॉलोनी में डेयरी संचालन के विरोध पर डॉक्टर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आवासीय कॉलोनी में डेयरी संचालन के विरोध पर डॉक्टर को पीटा
विज्ञापन
धूमनगंज में आवासीय कॉलोनी में डेयरी संचालन का विरोध करने पर डॉक्टर को पीट दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद व अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि एफआईआर छह दिन बाद दर्ज की गई है।
डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ओमप्रकाश सभासद नगर राजरूपपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके घर के पास गोलू यादव अवैध रूप से डेयरी संचालित करता है। उन्होंने व मोहल्ले के अन्य लोगों ने लालबाग समिति के माध्यम से इससे होने वाली परेशानियों के संबंध में प्रार्थना पत्र नगर निगम में दिया था।
इस बात से नाराज गोलू, उसके पिता, भाई संदीप यादव, अतुल केसरवानी, प्रियांशु और कुछ अन्य लोग घर का गेट तोड़कर घर में घुस आए। आरोपियों ने उनके साथ ही परिजनों से भी गालीगलौज और मारपीट की। किसी तरह खुद को कमरे में बंद कर वह बच सके।
विज्ञापन
इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी डेयरी संचालक व उसके पिता का शांतिभंग में चालान किया गया है।