फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Do not fear, compete strongly, the CAA is against the constitution

डरें नहीं, डटकर करें मुकाबला, संविधान के खिलाफ है सीएए : कृष्णन

Thu, 13 Feb 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Do not fear, compete strongly, the CAA is against the constitution
Do not fear, compete strongly, the CAA is against the constitution - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। मंसूर अली पार्क में सीएए, एनसीआर और एनपीआर के खिलाफ प्रदर्शन 32वें दिन भी जारी रहा। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन (एपवा) की राष्ट्रीय सचिव ने भी पार्क पहुंचकर उनके आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे डरें नहीं, डटकर मुकाबला करें। सीएए देश के संविधान के खिलाफ है। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने विभिन्न इलाकों से जुलूस निकाला। शाम को कैंडल मार्च भी निकला।
विज्ञापन

पटना की सांस्कृतिक टीम कोरस की महिला सदस्यों गीता विश्वकर्मा, शालिनी, ज्योति यादव, शिवानी, अजय कुमार गुप्ता, शैलेंद्र पासवान, नबीला उसमानी, नौशाबा खान ने सीएए के खिलाफ गीत व नाटक का मंचन करते हुए कानून के खिलाफ हमला बोला। एपवा सचिव ने सीएए को संविधान विरुद्ध बताते हुए इसे देश की गंगा जमुनी तहजीब के साथ घिनौना मजाक करार दिया। कहा कि देश की आजादी में सभी का योगदान है। उन्होंने जामिया की घटना का जिक्र किया। कहा कि हमला न हुआ होता तो यह आंदोलन नहीं होता, लेकिन सरकार तानाशाही कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार नौजवानों को गोली मारने के लिए उकसा रही है। नौजवान भ्रमित हो रहे हैं और अपने ही लोगों से मारने और मरने पर उतारू हैं। प्रदर्शन में जीशान रहमानी, अब्दुला तेहामी, सैयद मोहम्मद अस्करी, इरशाद उल्ला, अफसर महमूद, तारीफ खान, फजल खान, शोएब अंसारी, शहिद अली राजू आदि मौजूद रहे।

Do not fear, compete strongly, the CAA is against the constitution

Do not fear, compete strongly, the CAA is against the constitution- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed