फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DM-SP raided, sent to jail in Jail

डीएम-एसपी ने मारा जेल में छापा, बंदी पर मुकदमा

Sat, 23 Dec 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 23 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
DM-SP raided, sent to jail in Jail
थाने में बच्चे से थर्ड डिग्री
जिला कारागार प्रतापगढ़ में मोबाइल से सेल्फी लेकर बंदी द्वारा फेसबुक पर अपलोड करने की खबर से खलबली मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को प्रतापगढ़ के जिला जज, डीएम और एसपी ने जेल में छापा मारकर तलाशी ली। हालांकि पहले से हलचल मची होने की वजह से कुछ मिला नहीं। बंदी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इस खबर के बाद नैनी सेंट्रल जेल में भी बैरकों को खंगाला गया। कैदियों तथा मुलाकातियों की सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन


दहिलामऊ प्रतापगढ़ निवासी राहुल तिवारी ट्रक लूट के मामले में जिला कारागार में बंद है। बुधवार रात उसने जेल में मोबाइल से खींची अपनी कई सेल्फी फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल में पोस्ट की। ये पोस्ट वायरल होने पर जेल और पुलिस अफसर भी सन्न रह गए। बृहस्पतिवार को जेल अधीक्षक आरके त्रिपाठी ने तलाशी कराई लेकिन राहुल के पास मोबाइल नहीं मिला। फिर जेलर की तरफ से थाने में बंदी राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया। जेल में मोबाइल की मौजूदगी को गंभीरता से लेते हुए गुरूवार रात तथ ाशुक्रवार दोपहर  जिला जज, डीएम और एसपी ने जेल में छापा मारकर तलाशी ली। मगर पहले ही तलाशी हो चुकी थी इसलिए बंदियों के पास मोबाइल या कुछ और नहीं मिला। इस प्रकरण के बाद इलाहाबाद में भी शुक्रवार को जेल प्रशासन ने सभी बैरकों के साथ ही कैदियों की भी तलाशी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed