फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DM formed team to stop illegal mining

अवैध खनन रोकने को डीएम ने गठित की टीम

Wed, 01 Nov 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 01 Nov 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
DM formed team to stop illegal mining
जमीन की खुदाई - फोटो : फाइल फोटो
यमुनापार के पाठा इलाके में सिलिका सैंड के अवैध खनन की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद खलबली मच गई है। डीएम और एसएसपी ने अवैध खनन पर नाराजगी जाहिर करते हुए एडीएम प्रशासन तथा एसपी यमुनापार की टीम गठित कर चार दिन में जांच आख्या मांगी है। इसके अलावा एसडीएम और सीओ को मौके पर भेजा गया तो खनन तथा वाशिंग प्लांट चला रहे लोग कोई कागजात नहीं दिखा सके। शंकरगढ़ पुलिस ने 42 वाशिंग प्लांट संचालकों को नोटिस भेजा है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि माफियाओं की खनन विभाग के लोगों से मिलीभगत है इसलिए पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद वे धड़ल्ले से खनन और लोडिंग करते हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला में मंगलवार के अंक में ‘सफेद खजाने की खुली लूट’ शीर्षक से सिलिका सैंड के अवैध खनन तथा वाशिंग प्लाटों से ट्रकों में लोडिंग की खबर पर पुलिस-प्रशासन हरकत में आया है। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि उन्होंने एडीएम प्रशासन और एसपी यमुनापार की टीम गठित की है जो सिलिका सैंड के अवैध खनन की मौके पर जांच कर चार दिन में रिपोर्ट देंगे। साथ ही बारा के एसडीएम तथा सीओ को मंगलवार दोपहर प्राथमिक जांच के लिए भेजा गया तो साफ हो गया कि खनन अवैध रूप से हो रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद अफसरों के निर्देश पर खनन के सबसे अहम क्षेत्र शंकरगढ़ के थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने 42 वाशिंग प्लांट के संचालकों को नोटिस जारी किया। उनसे तीन दिन के भीतर वाशिंग प्लांट संचालन के वैध कागजात लेकर आने को कहा है। अगर इस अवधि में प्लांट संचालक कागजात नहीं दिखाते हैं तो उनके खिलाफ अवैध खनन और चोरी का नामजद केस लिखकर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अवैध वाशिंग प्लांट सीज कर दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि शंकरगढ़, बारा, लालापुर इलाके से रोज तीन सौ ज्यादा ट्रकों में सिलिका सैंड की अवैध रूप से ढुलाई होती है जिससे राजस्व को लाखों की चपत लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घूरपुर में इरादतगंज स्थित खनिज बैरियर पर रोज लाखों रुपये की अवैध उगाही हो रही है। यहां से रोज तकरीबन एक हजार ट्रक सिलिका सैंड तथा बालू लादकर गुजरते हैं। उनमें ज्यादातर ओवरलोड होते हैं और उनके पास रवन्ना भी नहीं होता है। बिना रवन्ना वाले ओवरलोड ट्रकों से खनिज विभाग के बैरियर पर तीन से पांच हजार रुपये की नाजायज उगाही होती है। कुछ दूर पर घूरपुर थाने की पुलिस भी ऐसे हर ट्रक से तीन से पांच सौ रुपये उगाहती है। आरटीओ का भी दस्ता ओवरलोड ट्रकों से धन उगाही करता हैं। यूं खनिज विभाग की टीम रोज 10 से 15 लाख रुपये की अवैध वसूली कर रही है। पुलिस भी मोटी उगाही करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed