{"_id":"601ac3cd887c8d2b7378f49f","slug":"dled-paper-leaked-12-candidates-found-copying-copy","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड का पेपर लीक, नकल करते मिले 12 परीक्षार्थी रस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड का पेपर लीक, नकल करते मिले 12 परीक्षार्थी रस्टीकेट
Wed, 03 Feb 2021 09:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को जिले के पांच केंद्रों पर डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का पेपर लीक हो गया। परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इससे परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल हुई। परीक्षा के दौरान नकल करते मिले 12 परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया गया। किसी के पास नकल की पर्ची मिली तो कोई प्रश्नों के उत्तर हाथ पर लिखकर बैठा था।
डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए शहर के केपी हिंदू इंटर कालेज, जीआईसी, जीजीआईसी, तिलक व पीबी इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है। बुधवार को तीन पालियों में डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा होनी थी। पहली पाली में सुबह 10 बजे से विज्ञान विषय की परीक्षा थी। लेकिन इसका पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने से पहले परीक्षार्थी मोबाइल पर प्रश्नपत्र देखकर पर्ची और हाथ पर उत्तर लिखते रहे।
जीजीआईसी में परीक्षा के दौरान दो छात्राएं नकल की पर्ची के साथ पकड़ी गईं। पर्यवेक्षकों की टीम ने दोनों को रस्टीकेट कर दिया। दूसरी पाली में गणित की परीक्षा 12 बजे शुरू हुई। उप शिक्षा निदेशक डायट मो. इब्राहिम निरीक्षण करने पीबी इंटर कालेज पहुंचे। इस दौरान अलग-अलग कमरों में चार छात्राओं व एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। छात्राएं हाथ में प्रश्नों के उत्तर लिखकर बैठी थीं। उप शिक्षा निदेशक ने पांचों नकलचियों को रस्टीकेट कर दिया। तीसरी पाली में अपराह्न दो बजे से सामाजिक अध्ययन की परीक्षा थी। लेकिन पौने दो बजे ही इसका पेपर लीक हो गया।
विज्ञापन
प्रश्नपत्र सोशल मीडिया में वायरल होना शुरू हुआ तो अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की तलाशी शुरू हुई। इस दौरान जीआईसी में पांच परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। सभी को पर्यवेक्षकों ने रस्टीकेट कर दिया। डायट उप शिक्षा निदेशक मो. इब्राहिम ने बताया कि तीसरी पाली का प्रश्नपत्र लीक हुआ है। यही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसकी सूचना सचिव परीक्षा नियामक को दी गई है।