{"_id":"62fa3010303ec1634f615fb2","slug":"dj-operator-shot-in-tiranga-yatra-in-prayagraj-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day: प्रयागराज में तिरंगा यात्रा में शामिल डीजे संचालक को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day: प्रयागराज में तिरंगा यात्रा में शामिल डीजे संचालक को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 15 Aug 2022 05:07 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 15 Aug 2022 05:07 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि आरोपी नीरज और पीड़ित मनोज कुमार निवासी भगवा घूरपुर के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। तैश में आकर आरोपी ने गोली मार दी। पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस पर घूरपुर में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने डीजे संचालक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नीरज और पीड़ित मनोज कुमार निवासी भगवा घूरपुर के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। तैश में आकर आरोपी ने गोली मार दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।