फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Diwali Shopping: Market flourished on Pushya Nakshatra, huge shopping took place in electronics

Diwali Shoping : पुष्य नक्षत्र पर चहका बाजार, इलेक्ट्रॉनिक, ज्वेलरी, आटोमोबाइल क्षेत्र में जमकर हुई खरीदारी

Sun, 05 Nov 2023 04:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 04:36 PM IST
सार

पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी शुभ मानी जाती है। इसी वजह से तमाम लोगों ने सहालग के लिए भी खरीदारी की। रिलायंस ज्वेल्स, तनिष्क, मनमोहन ज्वेल्स, सुमन ऑर्नामेंट, राजवंश ज्वैलर्स, चड्ढा ज्वैलर्स, राणा ज्वैलर्स आदि ज्वैलरी शोरूम में दोपहर 12 बजे से ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई।

विज्ञापन
Diwali Shopping: Market flourished on Pushya Nakshatra, huge shopping took place in electronics
एलईडी टीवी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र पर शनिवार को बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। इलेक्ट्रॉनिक, सराफा, ऑटो मोबाइल, रियल एस्टेट, बर्तन व रेडीमेड गारमेंट्स में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ। शनिवार होने की वजह से कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने वाहनों की बुकिंग तो कराई, लेकिन उसकी डिलीवरी रविवार या सोमवार को लेने की बात कही। बाजार में देर शाम तक रौनक रही।

विज्ञापन


पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी शुभ मानी जाती है। इसी वजह से तमाम लोगों ने सहालग के लिए भी खरीदारी की। रिलायंस ज्वेल्स, तनिष्क, मनमोहन ज्वेल्स, सुमन ऑर्नामेंट, राजवंश ज्वैलर्स, चड्ढा ज्वैलर्स, राणा ज्वैलर्स आदि ज्वैलरी शोरूम में दोपहर 12 बजे से ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई। ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पुष्य नक्षत्र के चलते सराफा बाजार में कारोबार ठीक रहा।
विज्ञापन


ग्राहक कम वजन की लेटेस्ट डिजाइन वाली ज्वेलरी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दीपोत्सव को लेकर सराफा बाजार भी पूरी तरह सज कर तैयार है।वहीं, दूसरी ओर ऑटो सेक्टर में भी अन्य दिनों के मुकाबले वाहनों के शोरूम में ग्राहकों की ज्यादा चहल पहल रही। सरस्वती मोटर्स के अंकित राज ने बताया कि वर्तमान समय में ग्राहक कम मेंटिनेंस, बेहतर स्टाइल और ज्यादा मायलेज वाली बाइक लेना पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हीरो कंपनी की बाइक की डिमांड बाजार में ज्यादा है। इसी तरह मारुति की डिजायर, वैगन आर, ऑल्टो आदि कार भी लोगों ने बुक करवाई है। डी हुंडई के देवर्षि अग्रवाल ने बताया कि अन्य दिनों के मुकाबले शनिवार को शोरूम में लोगों की आवाजाही ज्यादा हुई। तमाम लोगों ने धनतेरस के लिए भी कार की बुकिंग करवाई। जीएस ड्रीम होंडा, जीपी मोटर्स, स्पीड मोटर्स आदि शोरूम में भी लोग अपने पसंद का वाहन खरीदने के लिए पहुंचे।

वहीं, इलेक्ट्रानिक बाजार भी खूब गुलजार रहा। सिविल लाइंस और जानसेनगंज स्थित आशा एंड कंपनी ने ग्राहकों को बड़ा प्रोडक्ट छोटी किस्तों में ऑफर दिया। पर्व के मौके पर 15 प्रतिशत तक का कैश बैक टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि की खरीदारी पर लोगों को दिया गया। केके सेल्स सिविल लाइंस में भी ग्राहकों को हर खरीद पर उपहार के साथ अन्य तमाम आकर्षक ऑफर दिए गए।

यहां गीजर, आयरन, मिक्सर आदि भी ईएमआई पर दिए जाने की सुविधा ग्राहकों को दी गई। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि पुष्य नक्षत्र पर प्रयागराज में इस बार कारोबार अच्छा रहा। यहां सौ करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है।

आज भी पुष्य नक्षत्र, खरीदारी होती है शुभ

ज्योतिषाचार्य डॉ. अमिताभ गौर ने बताया कि ज्योतिष की दृष्टि से पुष्य नक्षत्र को अत्यंत विशेष माना गया है। मान्यताओं के आधार पर इसे नक्षत्रों का राजा भी कहा गया है। पुष्य एक स्थिर नक्षत्र होने के कारण खरीदारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसी मान्यता है कि इस समय की गई खरीदारी बहुत शुभ होती है और इस समय खरीदी हुई वस्तुएं बहुत अधिक समय तक चलती हैं। दीपावली से पहले पड़ने वाले पुष्य नक्षत्र की महत्ता और भी बढ़ जाती है। पांच नवंबर को भी पुष्य नक्षत्र है। ऐसे में रविवार को भी खरीदारी का मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed