फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Divya hijacking massacre witness

दिव्या हत्याकांड की गवाह के अपहरण की कोशिश

Sat, 16 Apr 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Divya hijacking massacre witness
मौत की सेल्फी! - फोटो : demo pic
 दिव्या तिवारी हत्याकांड की चश्मदीद महिला की मुसीबत बढ़ती ही जा रही है। पहले तो कातिलों ने उसे घर में घुसकर धमकाने के साथ ही मोटी रकम ऐंठी। अब वे उसे गवाही नहीं देने के लिए आतंकित कर रहे हैं। वह घर छोड़कर कांशीराम कॉलोनी में रहने लगी थी, जहां बुधवार रात दो गाड़ियों में आए अपराधियों ने उसके बेटे को उठाकर ले जाने का इरादा बनाया था, मगर वह घर में नहीं मिला तो लौट गए। बृहस्पतविार सुबह महिला शिकायत करने थाने जा रही थी, तभी उसे रास्ते में रोककर अगवा करने की कोशिश की गई। धमकी दी गई कि जान से मार दिया जाएगा। महिला की तहरीर पर औद्योगिक क्षेत्र थाने में हत्या में गिरफ्तार जीतू के भाई के साथ ही मवैया के ग्राम प्रधान और उसके गनर के खिलाफकेस लिखा गया है।
विज्ञापन



तीन सितंबर को छात्रा दिव्या तिवारी की हत्या अरैल मार्ग पर मवैया के पास उस वक्त कर दी गई थी जब वह कोचिंग से निकल अपने दोस्त मोहित जैन के साथ बाइक पर घूमने गई थी। कार सवार बदमाश जीतू महरा ने दो साथियों संग रेप की नीयत से उसका अपहरण करने का प्रयास किया था और विरोध पर गोली मारकर भाग गया। गोली मारे जाने से पहले दिव्या ने वहां से स्कूटी पर गुजर रही महिला का हाथ पकड़कर बचाने की गुहार लगाई थी। मगर धमकी मिलने पर महिला घबराकर वहां से चली गई थी।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद जीतू ने उस महिला को देखा तो उसके घर पहुंच गया। बेटे का अपहरण करने की धमकी देकर महिला से दो बार में 90 हजार रुपये ऐंठ लिए। परेशान होकर महिला मवैया गांव छोडकर कांशीराम कॉलोनी में रहने लगी थी। पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने ने हत्याकांड में अरैल के जीतू महरा समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दिव्या हत्याकांड में चश्मदीद गवाह महिला करेली में दुकान चलाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह दुकान जाती और शाम को लौटती हैं। बुधवार रात वह करेली से घर लौटी तो लोगों ने बताया कि दो फोरव्हीलर गाड़ियों में कुछ अपराधी किस्म के लोग आए थे, जो उसके बेटे के बारे में पूछ रहे थे। महिला समझ गई कि यह दिव्या हत्याकांड में शामिल बदमाशों के साथियों की करतूत है।

 बृहस्पतिवार सुबह महिला घटना की शिकायत करने औद्योगिक क्षेत्र थाने जा रही थी तभी उसे रास्ते में दो गाड़ियों में आए लोगों ने रोक लिया। उन्होंने महिला को गाड़ी में खींचने का प्रयास किया। वह चीखी तो बदमाशों ने उसे धमकाया कि अगर दिव्या की हत्या में गवाही देने की सोची तो उसका बुरा अंजाम होगा। इसके बाद वे धमकियां देते चले गए। थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि महिला की लिखित अर्जी पर दिव्या की हत्या के आरोपी जीतू महरा के भाई प्रदीप महरा, मवैया के प्रधान मुरली निषाद और उसके गनर अजय निषाद के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed