{"_id":"6ac6a1112e37a1816403ae41","slug":"divisional-sports-competition-girls-from-prayagraj-and-pratapgarh-showcase-their-prowess-allahabad-news-c-3-ald1020-992701-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय खेल प्रतियोगिता: प्रयागराज व प्रतापगढ़ की बालिकाओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय खेल प्रतियोगिता: प्रयागराज व प्रतापगढ़ की बालिकाओं ने दिखाया दम
Thu, 08 Oct 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम मेंआयोजित मंडलीय एथलेटिक्सप्रतियोगिता में दौड़ में भाग लेती
- फोटो : shiv tripathi
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की मंडलीय खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर जिलों की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। ये बालिकाएं अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 आयु वर्ग की थीं।
बालिकाओं ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर और 800 मीटर दौड़ में भाग लिया। 80 मीटर बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक व त्रिकूद जैसी स्पर्धाएं भी आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विजेता टीमें 13 अक्तूबर को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होने वाली अंतरमंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेंगी। समापन अवसर पर सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय कुशवाहा उपस्थित थे। उनके साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी उर्दू हरिश्चंद्र गिरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में कई निर्णायक व सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शत्रुघ्न सिंह, यशवंत सिंह, अरविंद कुमार सिंह, राम कुमार सिंह सहित कई अन्य ने निर्णायक के रूप में सहयोग किया। मंच का संचालन दिलीप कुमार मिश्रा व आकांक्षा शंखधर ने किया।