{"_id":"60e324f98a222c22994ce219","slug":"district-panchayat-president-vk-singh-met-deputy-cm-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ जाकर डिप्टी सीएम से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ जाकर डिप्टी सीएम से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह
Mon, 05 Jul 2021 11:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:36 PM IST
सार
- प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से भी हुई मुलाकात
विज्ञापन
prayagraj news : नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीके सिंह ने लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. वीके सिंह सोमवार को लखनऊ पहुंचे। वहां उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. वीके सिंह को गले लगाकर जीत की बधाई दी। वहां भगवा फटका पहनाकर डिप्टी सीएम ने डॉ. वीके सिंह और उनके साथ गए भाजपा नेताओं का स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान डॉ. वीके सिंह ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी सीएम को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उनका यह आमंत्रण डिप्टी सीएम ने स्वीकार कर लिया। कहा कि वह शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से भी डॉ. वीके सिंह की शिष्टाचार भेंट हुई।
जिला पंचायत अध्यक्ष के मीडिया प्रभारी एवं भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज से डॉ. वीके सिंह के साथ लखनऊ गए प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक विक्रमाजीत मौर्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमर नाथ यादव, अरुण अग्रवाल, कन्हैया लाल पांडेय, डॉ. राहुल सिंह, अमरनाथ तिवारी आदि शामिल रहे।