फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   District Judge Peshkar Varanasi house husband ran away after trying to catch

प्रयागराज : जिला जज के पेशकार के घर चोरी, पकड़ने की कोशिश करने पर पति को धक्का देकर भागे

Mon, 05 Dec 2022 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Dec 2022 12:01 AM IST
सार

कामिनी ने पुलिस को बताया कि वह दो दिसंबर की देर रात शादी समारोह में शामिल होने के बाद वाराणसी से घर लौट रहीं थीं। उनके पति दो साल की बेटी के साथ पड़ोस में रिश्तेदार के घर में थे। मकान में ताला लगा था।

विज्ञापन
District Judge Peshkar Varanasi house husband ran away after trying to catch
चोरी - फोटो : demo

विस्तार

करेलाबाग के नारायणपुरम में चोरों ने जिला जज वाराणसी की कोर्ट में तैनात वरिष्ठ सहायक कामिनी सिद्धार्थ के घर से गहने व 50 हजार नकद चुरा लिए। इसके साथ ही पकड़ने की कोशिश पर पति को धक्का भी दिया। उन्होंने करेली थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन



कामिनी ने पुलिस को बताया कि वह दो दिसंबर की देर रात शादी समारोह में शामिल होने के बाद वाराणसी से घर लौट रहीं थीं। उनके पति दो साल की बेटी के साथ पड़ोस में रिश्तेदार के घर में थे। मकान में ताला लगा था। आधी रात पड़ोसी ने फोन से बताया कि उनके घर में कुछ लोग घुसे हैं और कुछ तोड़ने की आवाज आ रही है। 
विज्ञापन



वह रात तीन के करीब पति के साथ घर पहुंचीं और शोर मचाया तो चोर पेचकस समेत अन्य उपरकण लिए भागने लगे। पकड़ने की कोशिश पर पति को धक्का देकर गिरा दिया और छत के रास्ते से भाग निकले। भीतर जाने पर पता चला कि लाखों के गहने और 50 हजार नकद गायब हैं। करेली इंस्पेक्टर रामआश्रय यादव ने बताया कि अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। शक के आधार पर दो संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed