{"_id":"6238c5a7933eb807e16bbdeb","slug":"district-court-notice-to-sho-tharwai-for-non-compliance-with-the-orders-of-the-court-allahabad-news-ald3292643188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला न्यायालय : न्यायालय के आदेशों का अनुपालन न करने पर थानाध्यक्ष थरवई को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला न्यायालय : न्यायालय के आदेशों का अनुपालन न करने पर थानाध्यक्ष थरवई को नोटिस
विज्ञापन
अदालत के आदेश का पालन न करने पर थरवई थानाध्यक्ष को नोटिस
प्रयागराज। जिला न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद याची की भूमि पर जबरन मकान बनाने के मामले में थरवई थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह सहित दो अन्य विपक्षियाें को नोटिस जारी कर 28 मार्च को पेश होने के लिए कहा है। यह आदेश सिविल जज कनिष्ठ श्रेणी सात ने विनय कुमार की ओर से दाखिल अवमानना अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है।
याची की ओर से आरोप लगाया गया है कि उसने भूमि खरीदकर उसके कुछ हिस्से में मकान बनाया है। जबकि, कुछ हिस्सा छोड़ दिया है। उसके पड़ोसी पूजा त्रिपाठी व अन्य मिलकर उसकी भूमि पर कब्जा करने की नीयत से निर्माण कराने लगे। इस पर याची ने सिविल न्यायालय में वाद दायर किया। न्यायालय ने सुनवाई कर उस पर स्थगन आदेश पारित कर दिया है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष ने स्थानीय थाने से सांठगांठ करके निर्माण कर लिया। आरोप यह भी लगाया है कि निर्माण के दौरान वहां पुलिस मौके पर मौजूद थी। याची ने मामले में अवमानना याचिका दाखिल की है। सिविल न्यायालय ने मामले में सुनवाई कर अवमानना अर्जी को स्वीकार कर लिया और थरवई थानाध्यक्ष, विपक्षी पक्ष पूजा त्रिपाठी, थरवई थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह को 28 मार्च को पेश होने के लिए कहा है। ब्यूरो