फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   District court news

जिला न्यायालय का अत्याधुनिक भवन जनता को समर्पित

Sun, 11 Aug 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
District court news
District court news - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। सीलन और उमस भरे कमरे, टूटी कुर्सियां और मेज, कठघरे में खड़े अभियुक्त, वादकारियों और वकीलों से खचाखच भरे कमरे। कचहरी का ये नजारा अब आपको जिला न्यायालय में नजर नहीं आएगा। इलाहाबाद जिला न्यायालय के नवनिर्मित विस्तार भवन में अब अदालतों का नया रूप देखने को मिलेगा। यहां अभियुक्त और वादकारी दोनों ही कुर्सी पर बैठेंगे।
विज्ञापन

जिला न्यायालय में 54 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित अत्याधुनिक भवन का शनिवार को मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने लोकार्पण किया। सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अपने तरह के इकलौते इस न्यायभवन में 24 कक्ष बनाए गए हैं। यह जिला न्यायालय के मौजूदा न्याय भवन का विस्तार है। पांच मंजिला नवीन भवन का शिलान्यास 2015 में हुआ था। इसका निर्माण राजकीय निर्माण निगम द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

नवीन भवन पूरी तरह से ई तकनीक से लैस है। प्रत्येक न्यायकक्ष के साथ जजों के चैंबर बनाए गए हैं, जिनमें रिटायरिंग रूम भी है। दिव्यांगों के लिए रैंप बनाए गए हैं। सभी तल पर वादकारियों, वकीलों की सुविधा के लिए आरओ मशीन और प्रसाधन बनाए गए हैं। न्यायभवन पूरी तरह से वातानुकूलित है। इसमें आटोमैटिक फायर सिस्टम लगा है। फर्श पर ग्रेनाइट पत्थर लगाए गए हैं। भवन में चारों ओर से प्रवेश और निकास द्वार हैं। प्रथम तल पर एक न्यायकक्ष किशोर न्यायालय होगा। बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा रहेगी। पूरा भवन सीसीटीवी कैमरे की जद में है। भवन परिसर में चार लिफ्ट लगाई गईं हैं। भवन में अनवरत विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था रहेगी और सोलर पैनल भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्मित न्यायकक्षों के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर और अन्य न्यायमूर्तिगण का जिला जज और न्यायिक अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्य भवन के भूमितल पर लगे लोकार्पण पटल का मुख्य न्यायाधीश ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनावरण कर लोकार्पण किया। इसके पश्चात मुख्य न्यायमूर्ति ने भवन परिसर का भ्रमण कर नवनिर्मित न्याय कक्षों का अवलोकन किया। परिसर में अन्य वृक्षों के अलावा कोलकाता से मंगाए गए विशेष कल्प वृक्ष भी लगाए गए ।
ये रहे मौजूद
लोकार्पण समारोह में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति अभिनव उपाध्याय, न्यायमूर्ति अशोक कुमार, न्यायमूर्ति बीके नारायण, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार सिंह बघेल, न्यायमूर्ति अजीत कुमार, न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा, न्यायमूर्ति पीके श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया, न्यायमूर्ति विवेक कुमार बिड़ला, न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, न्यायमूर्ति राजीव जोशी, न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता, न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल और जिला न्यायालय के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति शशिकान्त गुप्ता, जिला जज अनिल कुमार ओझा, जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण स्पेशल जज एमपीएमएलए पवन कुमार तिवारी, अपर जिला जज दिनेश चन्द, डॉ. बाल मुकुन्द, इन्द्र देव दुबे, मृदुल कुमार मिश्रा, आलोक कुमार शुक्ला, सुनील कुमार, संजय कुमार शुक्ला, वीरभद्र, बद्री विशाल पांडेय, नेहा आनंद, सीजेएम इन्द्रजीत सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्रमनि सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरिसागर मिश्र, मंत्री राकेश कुमार दुबे, बार कौंसिल के सदस्य देवेन्द्र कुमार मिश्र नगरहा, डीजीसी गुलाब चन्द्र अग्रहरि सहित अन्य अधिवक्तागण, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, राजकीय निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक उत्तम कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज चोपड़ा, सहायक अभियंता दिवाकर मिश्रा, अवर अभियंता सूरज कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और कर्मचारीगण उपस्थित थे।

बार कौंसिल सदस्यों ने किया पौधरोपण
प्रयागराज। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के दयानंद मार्ग स्थित परिसर में शनिवार को पौधरोपण किया गया। कौंसिल के उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल, श्रीनाथ त्रिपाठी, जानकीशरण पांडेय, शिवकिशोर गौड़, जय नारायण पांडेय, प्रदीप कुमार सिंह, अंकज मिश्र, इमरान माबूद खान, अमरेंद्र नाथ सिंह, देवेंद्र मिश्र नगरहा और राकेश पाठक ने परिसर में पेड़ लगाए और अधिवक्ताओं से अपील की है कि पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर फलदार और छायादार पेड़ लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed