{"_id":"5fd120cf8ebc3e3b3d5f29bc","slug":"district-coordinator-removed-in-the-appointment-of-fake-teacher-city-desk-news-ald2936032133","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी शिक्षिका की नियुक्ति में जिला समन्वयक को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी शिक्षिका की नियुक्ति में जिला समन्वयक को हटाया
Thu, 10 Dec 2020 12:58 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
District coordinator removed in the appointment of fake teacher
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में फर्जी शिक्षिका की नियुक्ति में स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने जिला समन्वयक बालिका शिक्षा के पद पर कार्यरत ताज मोहम्मद को उनके पद से हटा दिया है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अनामिका शुक्ला पुत्री सुभाष चंद्र शुक्ला की नियुक्ति बिना मूल अभिलेखों को देखे पूर्णकालिक शिक्षिका के रूप में करने पर ताज मोहम्मद को उनके मूल विभाग माध्यमिक उत्तर प्रदेश में भेजने का आदेश दिया है।
ताज मोहम्म्द को उनके पद से हटाने का आदेश मंडलीय शिक्षा निदेशक बेसिक प्रयागराज मंडल की रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने ताज मोहम्मद को निर्देश दिया गया है कि वह अपने पटल का सभी काम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज को देने के साथ अपने मूल विभाग माध्यमिक शिक्षा विभाग में रिपोर्ट करें। इस बारे में बीएसए संजय कुमार कुशवाहा का कहना है कि ताज मोहम्म्द ने अपने सभी कार्यो का हस्तांतरण कर दिया है। शीघ्र ही उन्हें कार्य मुक्त कर दिया जाएगा।