{"_id":"5f6a5a058ebc3ed8f50f87c4","slug":"district-admin-sealed-six-hospitals-for-carelessnes-of-covid-protocol-city-desk-news-ald28701399","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता में छह नर्सिंग होम सीज, दो पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता में छह नर्सिंग होम सीज, दो पर एफआईआर
Wed, 23 Sep 2020 11:12 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज। कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन नहीं करने वाले जिले के छह नर्सिंग होम सीज कर दिए गए हैं। इनमें से दो के खिलाफ एफआईआर भी लिखाई गई है। 40 अन्य नर्सिंग होम को नोटिस भेजा गया है। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के आदेश पर जिले में पंजीकृत कुल 476 नर्सिंग होम, क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 46 में कमियां पाई गईं। गंभीर अनियमितता मिलने पर फूलपुर के उषा पाली क्लीनिक, श्रेया हॉस्पिटल, हंडिया के अमृत क्लीनिक एवं संगीता क्लीनिक, मऊआइमा स्थित अस्पताल तथा होलागढ़ में पूजा नर्सिंग होम को सील कर दिया गया।
पूजा नर्सिंग होम एवं मऊआइमा के हॉस्पिटल संचालकों के खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है। शहरी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल से बिना कोविड जांच के ही मरीज को एसआरएन रिफर कर दिया गया। जबकि, अस्पताल को जांच किट उपलब्ध कराई गई है। इस पर डीएम ने सीएमओ को अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम ने निर्देश दिया कि अस्पतालों में कोविड के प्रोटाकाल के साथ अन्य नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
लोक निर्माण के अफसर, दो तहसीलदारों का वेतन रोकने आदेश
प्रयागराज। शिकायतों के निस्तारण में खराब प्रदर्शन की गाज अब अफसरों पर गिरने लगी है। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने लोक निर्माण विभाग के अफसर तथा करछना एवं हंडिया के तहसीलदार का वेतन रोकने का आदेश दिया है। पिछली रिपोर्ट में शिकायतों के निस्तारण के मामले में प्रयागराज प्रदेश में 69 वें स्थान पर रहा। ऐसे में इसे लेकर प्रशासन अब सख्त हो गया है। डीएम ने मंगलवार को आईजीआरए डिफाल्टर संदर्भों की समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग के अलावा दोनों तहसीलदार के स्तर पर अधिक मामले लंबित थे। इस पर डीएम ने इन तीन अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेतन रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन
इनके अलावा जिला विकास अधिकारी, एसडीएम, करछना, सोरांव और हंडिया तथा जल निगम के अधिशाषी अभियंता के यहां भी अधिक मामले लंबित तथा डिफाल्टर की सूची में शामिल हैं। इस पर डीएम ने इन अफसरों को भी कठोर चेतावनी दी। डीएम ने सभी विभागों के अफसरों को हिदायत दी कि शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।