फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Disrespecting Vande Mataram is a national crime; Congress must apologize to the nation: Keshav.

वंदे मातरम का अनादर राष्ट्रीय अपराध, कांग्रेस देश से मांगे माफी : केशव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Disrespecting Vande Mataram is a national crime; Congress must apologize to the nation: Keshav.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सर्किट हाउस में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के अनादर पर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का अनादर करना राष्ट्रीय अपराध है और इसके लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

देश को जब आजादी मिली, उस समय भी तुष्टिकरण की नीति के चलते वंदे मातरम का अपमान किया गया और 15 अगस्त को भी इसे गाने से मना किया गया।
गौरतलब है कि कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गायन के समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी के आपस में बातचीत करते दिखाई देने पर विरोधी दलों ने उनपर निशाना साधा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मांग की है कि जिन लोगों ने राष्ट्रगीत का अनादर किया है उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। वैचारिक नक्सलवाद पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि देश से हथियारबंद नक्सलवाद का तो अंत हो चुका है, लेकिन अब समाज में फैले अर्बन नक्सल और वैचारिक नक्सलवाद का भी खात्मा बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस मानसिकता के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्या, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, निर्मला पासवान, कविता पटेल, उमेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed