{"_id":"687ab35f7dc4dbcd130ddb22","slug":"dispute-with-kanwadis-taking-out-procession-with-dj-protest-allahabad-news-c-3-ald1024-672519-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: डीजे संग जुलूस निकाल रहे कांवड़ियों से विवाद, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: डीजे संग जुलूस निकाल रहे कांवड़ियों से विवाद, प्रदर्शन
विज्ञापन
ग्राम सराय ख्वाजा में शुक्रवार दोपहर डीजे संग जुलूस निकाल रहे कांवड़ियों का दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद हो गया। कांवड़ियों का आरोप है कि उन पर ईंट-पत्थर व तलवार से हमला किया गया। बीच बचाव के लिए पहुंचीं महिलाओं से अभद्रता की गई। पुलिस ने दूसरे समुदाय के तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। साथ ही 13 नामजद समेत 53 पर केस दर्ज किया है।
महेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि उनके ही गांव के रामकृष्ण सरोज, पुरुषोत्तम सिंह, राजेंद्र जायसवाल, अंकित सरोज, शशांक कश्यप, मनीष कश्यप, शुभम प्रजापति, हरिकेश, धीरज आदि कांवड़िये शुक्रवार दोपहर डीजे साउंड संग जुलूस निकालकर जल भरने जा रहे थे।
आरोप है कि धर्मस्थल के पास पहुंचते ही वहां मौजूद दूसरे समुदाय के लोगों ने ईंट-पत्थर चलाते हुए लाठी-डंडे, तलवार आदि से हमला कर दिया और जातिसूचक गालियां दीं। पिटाई से कई कांवड़ियों को चोटें आईं। बीच बचाव में आईं महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। झंडे को भी फाड़ दिया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। घटना के बाद आक्रोशित कांवड़िये नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे और वहां घंटों हिंदू संगठनों संग विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर एसीपी फूलपुर पंकज लवनिया भी पहुंच गए।
इसके बाद महेंद्र की तहरीर पर मोहम्मद तौसीफ, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद तस्लीम, मोहम्मद राजू, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद शहजाद, तुफैल अहमद, सुहैल अहमद, हैदर अली, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद सलमान, डॉक्टर शमशाद (कनकटा) और बब्बू तस्लीम को नामजद करते हुए 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, मुस्लिम पक्ष का आरोप है कि जुमे की नमाज के समय डीजे का साउंड कम करने को कहने पर कांवड़िये उग्र हो गए। इसी बात पर बहस हुई।
-- -- -- -- -- -- -- -
मौके पर दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई थी। मारपीट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। - कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर