फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dispute in amusement park in the fair, case against three

Prayagraj News: मेले में मनोरंजन पार्क में विवाद, तीन पर मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dispute in amusement park in the fair, case against three
महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित मनोरंजन पार्क में विवाद के मामले में एक पक्ष ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि पांच लाख रंगदारी न देने पर मैदान कब्जाने की धमकी दी गई। पुलिस का कहना है कि मामला दो फर्मों में लेनदेन के विवाद से संबंधित है। विवेचना चल रही है।
विज्ञापन

विपिन तिवारी निवासी दारागंज ने पुलिस को बताया कि वह मनोरंजन पार्क का टेंडर हासिल करने वाली फर्म आद्यश्री इंफोटेनमेंट के लीगल एडवाइजर हैं। आरोप लगाया कि दो जनवरी को झूला मैदान में लौरेन्स स्वामी, उनके बेटे रोहन स्वामी और सुनीता मरांडी 15-20 अराजक तत्वों संग आए और पांच लाख गुंडा टैक्स मांगा। इंकार करने पर छह जनवरी को फिर आकर गालीगलौज करते हुए गुंडा टैक्स नहीं देने पर झूला मैदान पर कब्जा करने की धमकी दी।
विज्ञापन

यह भी बताया कि मेला क्षेत्र के तीनों तरफ की पार्किंग का ठेका उनका है। वादी का आरोप है कि आठ अप्रैल को दारागंज थाने में भी उक्त फर्म के अराजक तत्वों के विरुद्ध लूटपाट का मुकदमा हुआ है। कीडगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि दाेनों पक्षों में लेनदेन को लेकर विवाद है। फिलहाल तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में दूसरे पक्ष से बात करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed