फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dispute during party, friend crushed to death by pickup vehicle

Prayagraj : पार्टी के दौरान विवाद, पिकअप गाड़ी से कुचलकर दोस्त को मार डाला

Thu, 16 Nov 2023 04:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 04:50 PM IST
सार

सुनील यादव और गोरे यादव ने उसे मुर्गा और शराब की पार्टी के लिए बुलाया। परिजनों के मुताबिक थोड़ी देर बाद अजीत सिंह घर के बगल में पार्टी वाले स्थान पर पहुंच गया। कुछ देर बाद सुनील यादव और गोरे यादव शराब के नशे में गालियां देने लगे।

विज्ञापन
Dispute during party, friend crushed to death by pickup vehicle
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पार्टी में गालीगलौज के विरोध में दोस्तों ने कोटेदार के बेटे को पिकअप वाहन से कुचलकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी भाग निकले। घटना से लोग आक्रोशित हो उठे। मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लिया। मामले तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

जमुना प्रसाद पटेल निवासी मुबारकपुर पूरन कछार (नरहा) गांव के कोटेदार हैं। उनका बेटा अजीत सिंह पटेल (34) घर पर रहकर खेती किसानी करने के साथ पिता के कामकाज में हाथ बंटाता था। मंगलवार की रात करीब नौ बजे सुनील यादव निवासी मुबारकपुर पूरन कछार ने अजीत के भाई रविंद्र कुमार पटेल के मोबाइल पर फोन कर अजीत से बात कराने को कहा। रविंद्र ने कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनील की अजीत से बात कराई थी।

विज्ञापन


सुनील यादव और गोरे यादव ने उसे मुर्गा और शराब की पार्टी के लिए बुलाया। परिजनों के मुताबिक थोड़ी देर बाद अजीत सिंह घर के बगल में पार्टी वाले स्थान पर पहुंच गया। कुछ देर बाद सुनील यादव और गोरे यादव शराब के नशे में गालियां देने लगे। इस पर अजीत ने कहा कि यहां मेरा परिवार रहता है, गालियां मत दो। बात बढ़ गई। इसी बीच वह घर की ओर जाने लगा। आरोप है कि सुनील यादव और नीरज यादव निवासी मुबारकपुर पूरन कछार व गोरे यादव निवासी झिंगहा थाना नवाबगंज ने पिकअप गाड़ी से उसे कुचलकर मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात देख प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। थोड़ी देर में सैकड़ों लोग मौके पर आ गए। परिजन समेत गांव के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इधर, आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। अजीत की पत्नी चंद्रमा देवी की तहरीर पर पुलिस ने सुनील कुमार, नीरज कुमार और गोरेलाल यादव के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। अजीत की पत्नी चंद्रमा देवी, बेटी एकांशी, सूर्यांश व प्रियांशु समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस घटना में प्रयुक्त एक वाहन को कब्जे में ले लिया।

पांच घंटे बाद मृतक का उठा शव

देर शाम घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। परिजन और गांव के लोगों के हस्तक्षेप पर करीब पांच घंटे बाद बुधवार की भोर करीब 4:30 बजे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना था हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, तभी लाश उठेगी।

अक्सर करते थे पार्टी

गांव के पास आरोपियों की अक्सर पार्टी हुआ करती थी। उसमें अजीत भी शामिल हुआ करता था। सड़क के किनारे पार्टी को लेकर गांव के लोग भी एतराज करते रहे। घटना में नामजद आरोपियों में एक व्यक्ति का नाम काफी दिनों से सुर्खियों में है।

हत्या की धारा लगाने की मांग

पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की शाम जब अजीत का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। घर वाले रोते बिलखते रहे। अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव बाबू लाल पटेल ने आरोपियों पर हत्या की धारा लगाने की मांग की। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और शस्त्र लाइसेंस देने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed