फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dispute between people of two communities over Holika Dahan

Prayagraj: होलिका दहन को लेकर जो पक्षों में विवाद के बाद हंगामा, दरोगा समेत चार लाइन हाजिर

Sat, 15 Mar 2025 12:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dispute between people of two communities over Holika Dahan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मऊआइमा के कटरा दयारामपुर में होलिका दहन को लेकर दो समुदाय के लोगों में विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। भाजपा के मऊआइमा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सरोज का आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने उन्हें और उनके साथी सतीश चंद्र को लाठी डंडों से पीटा। शिकायत करने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई के बजाय उन्हें ही थाने में लाकर लॉकअप में बंद कर दिया। 

विज्ञापन


इसकी जानकारी पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारी ने थाने का घेराव कर दिया। मामले की जानकारी पर डीसीपी गंगानगर व एसीपी पहुंचे और किसी तरह समझाकर पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को शांत कराया। डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि दरोगा आनंद वर्मा व आरक्षी समीर, जामवंत सिंह और सुधीर कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। उधर, धर्मेंद्र की तहरीर पर 6 नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: आगरा से पकड़ा आईएसआई एजेंट, फिरोजाबाद ऑर्डिनेंस फैक्टरी में है तैनात; सेना से जुड़े प्रोजेक्ट की जासूसी
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed