फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dispute, assault and vandalism after car-dumper collision

Prayagraj News: कार- डंपर की टक्कर के बाद विवाद, मारपीट-तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Dispute, assault and vandalism after car-dumper collision
कर्नलगंज मुस्लिम हॉस्टल के सामने डंपर से कार की टक्कर के विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
कर्नलगंज में इंडियन प्रेस चौराहे के पास शुक्रवार की रात कार और डंपर की टक्कर के बाद विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट और पथराव तक की नौबत आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। मौके पर फायरिंग की भी चर्चा रही लेकिन पुलिस ने इससे इन्कार किया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार रात 11:30 बजे के करीब एक कार इंडियन प्रेस चौराहे की ओर जा रही थी। तभी उसी दिशा से आ रहे एक डंपर से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार सवार युवकों ने डंपर को रोक लिया जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इसी बीच कार में सवार एक युवक ने पास ही स्थित मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल से अपने परिचित युवकों को मौके पर बुला लिया। फिर डंपर चालक की पिटाई कर दी। यह देख हॉस्टल के अन्य छात्र आक्रोशित हो गए और उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी ने कार के सामने का शीशा तोड़ते हुए पथराव कर दिया। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

हालात को बिगड़ता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कर्नलगंज थाने की टीम मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना को लेकर डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि देर रात तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed