फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dispensary accused of making bills for branded medicines instead of generic ones

Prayagraj News: डिस्पेंसरी पर जेनरिक की जगह ब्रांडेड दवा के बिल बनाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Dispensary accused of making bills for branded medicines instead of generic ones
सीजीएचएस की प्रीतमनगर स्थित केंद्रांचल डिस्पेंसरी द्वारा जेनरिक की जगह बिल में ब्रांडेड दवाओं की कीमत को शामिल करने का मामला डेढ़ माह बाद भी शांत होता नहीं दिख रहा है। डिस्पेंसरी पर दवा की आपूर्ति में भारी अनियमितता का आरोप हाईकोर्ट के अधिवक्ता ओम प्रकाश सिंह ने लगाया है। उन्होंने इस पूरी मामले की शिकायत सीजीएचएस के अतिरिक्त सचिव और नई दिल्ली के महानिदेशक के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से पत्र के माध्यम से की है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ सीजीएचएस की उपनिदेशक ऋतु अग्रवाल ने सभी आरोपों को गलत बताया है। अधिवक्ता ओम प्रकाश सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से की गई शिकायत में खुद के द्वारा इकट्ठा किए गए साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। इसमें दिखाया गया है कि किस प्रकार जेनरिक दवाओं की बिलिंग ब्रांडेड दवाओं की कीमत पर की जा रही है। उनका आरोप है कि जो दवाएं डिस्पेंसरी पर दी जाती हैं। वह जेनेरिक व सस्ते मूल्य की होती हैं, जबकि अधिकारी सरकार से ब्रांडेड दवाओं की दर से भुगतान करा रहे हैं।
विज्ञापन

उनका यह भी आरोप है कि इस मामले में जब उन्होंने सीजीएचएस की उपनिदेशक से बात करनी चाही तो वह टाल-मटोल करने लगीं। वहीं, दूसरी तरफ सीजीएचएस की उपनिदेशक ऋतु अग्रवाल का कहना है कि सरकार द्वारा जारी किए गए अधिकृत पोर्टल से जुड़ीं मान्यता प्राप्त कंपनियों से दवाएं ली जाती हैं। दवा की बिलिंग गलती से हो गई थी, जिसे तुरंत सुधार लिया गया था। इसके अलावा जो बिल गलती से तैयार हो गया था, उसे सरकार को भेजने से पहले ही ठीक कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed