फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Discussion begins on the case of throwing the inspector down from the second floor, called for stat

प्रयागराज : दरोगा को दूसरी मंजिल से नीचे फेंकने के मामले की विवेचना शुरू, बयान के लिए बुलाया

Sun, 20 Nov 2022 09:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Nov 2022 09:19 PM IST
सार

भुक्तभोगी दरोगा गोरखपुर पीटीएस में तैनात हैं। वह अतीक अहमद के भाई अशरफ के खिलाफ दर्ज मुकदमे में बयान दर्ज कराने आए थे। बयान दर्ज कराकर लौटते वक्त यह घटना हुई थी।

विज्ञापन
Discussion begins on the case of throwing the inspector down from the second floor, called for stat
crime - फोटो : Demo Pic

विस्तार

कचहरी परिसर में दरोगा नित्यानंद सिंह को दूसरी मंजिल से नीचे फेंकने की कोशिश के मामले की विवेचना शुरू हो गई है। पुलिस ने दरोगा को बयान के लिए बुलाया है। पुलिस का कहना है कि बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन



भुक्तभोगी दरोगा गोरखपुर पीटीएस में तैनात हैं। वह अतीक अहमद के भाई अशरफ के खिलाफ दर्ज मुकदमे में बयान दर्ज कराने आए थे। बयान दर्ज कराकर लौटते वक्त यह घटना हुई थी। इस मामले में पूर्व फौजी लालजी उर्फ पिंटू तिवारी को नामजद किया गया है। साथ ही चार अज्ञात पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन



मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने कचहरी परिसर में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। अब दरोगा का बयान दर्ज करने की तैयारी है। इसके लिए दरोगा को बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि दरोगा के बाद मौके पर मौजूद दो प्रत्यक्षदर्शियों का भी बयान दर्ज किया जाएगा। इनमें धूमनगंज थाने में तैनात कांस्टेबल पैरोकार धर्मेंद व एक अधिवक्ता शामिल हैं। गौरतलब है कि भुक्तभोगी ने तहरीर में बताया है कि उक्त दोनों ने ही बीचबचाव कर उन्हें बचाया और तब उनकी जान बच सकी। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed