फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Disciples have Paduka Puja blessing

- शिष्यों ने पादुका पूजन कर लिया आशीर्वाद

Sat, 01 Aug 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 01 Aug 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
Disciples have Paduka Puja blessing
इलाहाबाद (ब्यूरो)। गुरु पूर्णिमा पर्व शुक्रवार को मठों, आश्रमों, मंदिरों के साथ विभिन्न धार्मिक सस्थाओं की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में गुरुओं की वंदना और पूजन,अर्चन किया गया। शिष्यों ने गुरुचरणों में भेंट चढ़ाकर उनका पूजन-वंदन कर आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन


मठ बाघम्बरी गद्दी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की ओर से ध्वजा पूजन से शुरुआत के बाद रुद्राभिषेक, पादुका पूजन, व्यास पूजन किया गया। स्वामी आनंद गिरि की अगुवाई में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महंत नरेंद्र गिरि की चरण वंदना की गई। समारोह में अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी, प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव, पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह सहित अनेक गणमान्य शामिल हुए। गुरु का आशीष पाने के लिए भक्तों के आने का क्रम देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन


अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम में स्वस्ति वाचन के साथ पादुका पूजन हुआ। फिर शिष्यों ने जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का पूजन अर्चन किया। सचिव छोटेलाल मिश्र की देखरेख में दीक्षा, सत्संग, महाआरती, प्रवचन आदि कार्यक्रम हुए। मुट्ठीगंज स्थित रामकृष्ण मठ में अध्यक्ष स्वामी सर्वभूतानंद की देखरेख में गुुरु पूजन, भजन, हवन एवं प्रवचन हुआ। अतरसुइया स्थित सिद्धपीठ शनि धाम में पहले पीठाधीश्वर परागजी अपने गुरु दशरथ गिरि और फिर परागजी के शिष्यों ने उनका पूजन किया। त्रिवेणी बंाध स्थित श्रीदेवरहाबाबा सेवाश्रम शिवकुटी स्थित नारायण आश्रम, अरैल स्थित सच्चा बाबा आश्रम, श्रीनारायण आध्यात्मिक ज्योतिषपीठ, नवग्रह मंदिर, आद्य ज्योतिष अनुसंधान संवाहक सोसायटी, मां गंगा सेवा समिति, आर्ट आफ लिविंग, दक्ष प्रजापति ट्रस्ट की ओर से गुरुपूर्णिमा पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाजनी टोला स्थित निम्बार्काचार्य पीठ में जगद्गुरु श्री निम्बार्काचार्य गोस्वामी विष्णुकांत की मौजूदगी में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। रामबाग स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री निम्बार्क आश्रम में महंत स्वामी राममाधव दास की अध्यक्षता में हुए गुरु पूर्णिमा महोत्सव में पं.गिरिजाकांत शुक्ल ने श्रीमद्भागवत पर प्रवचन किया। पूर्णिमा के साथ ही मास पर्यंत चलने वाला श्रावण महोत्सव भी शुरू हुआ।


शुक्रवार को मठ बाघंबरी गद्दी में निरंजनी अखाड़े के सच्चिदानंद गिरि का अखाड़े की परंपरानुसार महामंडलेश्वर के रूप में पट्टाभिषेक किया गया। सबसे पहले गुरु महंत नरेंद्र गिरि ने चादर ओढ़ाई। फिर निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत आशीष गिरि, श्रीमहंत दिनेश गिरि आदि ने उन्हें चादर ओढ़ाई। समारोह में अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी, महानिर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत जगदीश पुरी, आनंद अखाड़े के महंत राजेश्वरानंद, लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव, पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में संत-महंत और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed