फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Disabled youth kept making videos to gain headlines on social media, went behind the bars.

प्रयागराज : सोशल मीडिया में सुर्खियों बटोरने के लिए दिव्यांग युवक बनाता रहा वीडियो, चला गया सलाखों के पीछे

Fri, 02 Aug 2024 06:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 06:50 PM IST
सार

गुलजार शेख के भाई मेहताब व पड़ोसी मोहम्मद नाजिम ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रहा है। जिसे ब्रेन ट्यूमर की बीमारी है। उसका इलाज फाफामऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पड़ोस के लोगों ने बताया कि बीमार होने के बाद से वह अक्सर अनाप-शनाप वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर बने रहना चाहता था।

विज्ञापन
Disabled youth kept making videos to gain headlines on social media, went behind the bars.
गुलजार शेख के मुहल्ले में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लालगोपालगंज इलाके का एक पैदाइशी दिव्यांग युवक सोशल मीडिया में सुर्खियों बटोरने के लिए तरह-तरह के वीडियो बनाता रहा। लोगों को हैरान कर देने वाला एक वीडियो उजागर हुआ तो पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। कुछ दिन पहले गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन आने के पहले रेल पटरी पर एक युवक ने पेट्रोमैक्स गिट्टी का टुकड़ा रखा। युवक के किसी खास साथी ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन










गनीमत रही की ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो रेल व स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। कुछ ही देर में युवक को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मां कुरेशा बानों बेटे की मदद के लिए लखनऊ रेलवे विभाग के कार्यालय पहुंच गईं। युवक थाना नवाबगंज के खंदरौली गांव का का रहने वाला है। जिसका नाम गुलजार शेख है जो एक पैर से दिव्यांग है।

विज्ञापन

गुलजार शेख के भाई मेहताब व पड़ोसी मोहम्मद नाजिम ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रहा है। जिसे ब्रेन ट्यूमर की बीमारी है। उसका इलाज फाफामऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पड़ोस के लोगों ने बताया कि बीमार होने के बाद से वह अक्सर अनाप-शनाप वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर बने रहना चाहता था। सोशल मीडिया पर गुलजार का इंडियन हैकर नाम का एक पेज है। जो अक्सर रेल पटरी पर कुछ न कुछ रखकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आने को लेकर वायरल करता रहा।










उसका साथी वीडियो बनाने में मदद करता रहा। वह कौन शख्स वीडियो बनाया कोई जुबान खोलने को तैयार नहीं है। गुलजार के पकड़े जाने के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। घर के लोग कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। गुलजार शेख तीन भाइयों में सबसे छोटा है, जो अपनी मां के साथ घर पर रहता था। पिता की करीब 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है। दो भाई मुंबई में रहते थे। बड़ा भाई मेहताब चार माह पहले मुंबई से घर आया है। शेख गुलजार की गिरफ्तारी से परिजर हैरान हैं। वही मोहल्ले में बेसहारा परिवार के लिए तरह-तरह की चर्चाएं। वहीं पड़ोस की महिलाएं काफी दुखी नजर आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed