{"_id":"68c0956c95ed3e1f990f6a09","slug":"disabled-sanitation-worker-dies-in-road-accident-allahabad-news-c-407-1-sng1001-6971-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सड़क हादसे में दिव्यांग सफाई कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सड़क हादसे में दिव्यांग सफाई कर्मी की मौत
विज्ञापन
पीडीएफ बारा
विकासखंड कोरांव में तैनात सफाई कर्मी दिव्यांग संतोष मौर्य पुत्र शिवमुनि मौर्य (40) निवासी बहियारी कला की सड़क हादसे में मौत हो गई।मंगलवार को अपने रिश्तेदार अशोक कुमार के साथ हलिया क्षेत्र में जमीन देखने के लिए गया हुआ था। वापसी में मुड़ेर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी हलिया ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने संतोष मौर्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक पर सवार अशोक मौर्य को जिला अस्पताल मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया गया। जेब में मिले फोन के माध्यम से घटना की सूचना ब्लॉक के कर्मचारी को दी गई।
संतोष तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह ड्यूटी ब्लॉक मुख्यालय पर ही रहकर ड्यूटी करता था। मृतक संतोष को दो बेटे व दो बेटियां हैं। पत्नी पार्वती देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने भी संतोष की मौत पर दुख जताया है।