{"_id":"5fea2e098ebc3e3eae6eedbc","slug":"disabled-candidates-submitted-memorandum-for-four-percent-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार फीसदी आरक्षण के लिए दिव्यांग अभ्यर्थियों ने उप मुख्यमंत्री सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार फीसदी आरक्षण के लिए दिव्यांग अभ्यर्थियों ने उप मुख्यमंत्री सौंपा ज्ञापन
Tue, 29 Dec 2020 12:42 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपते दिव्यांग अभ्यर्थी।
- फोटो : prayagraj
69000 सहायक अध्यापक भर्ती में दिव्यांगों को चार फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सोमवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपा।
दिव्यांग अभ्यर्थियों ने सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताई। शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की बात सुनने के बाद उप मुख्यमंत्री ने इस बारे में अधिकारियों से बात करके समस्या के हल का आश्वासन दिया। दिव्यांग अभ्यर्थियों ने लखनऊ में महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भी अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी 14 दिसंबर से लगातार अपनी मांगों को लेकर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर धरने पर बैठे हैं। इन अभ्यर्थियों का कहना है कि आरपीडब्ल्यूडी ऐक्ट 2016 में दिव्यांगों को चार फीसदी आरक्षण देने का नियम है। आरक्षण के लिए ऐक्ट होने के बाद भी बेसिक शिक्षा परिषद ने दिव्यांग अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं दिया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे अभ्यर्थियों में अधिकांश प्रदेश के दूसरे जिलों के अभ्यर्थी होने के कारण उनके खाने, नाश्ते का प्रबंध स्थानीय स्तर पर सामाजिक एकता परिषद के ओम प्रकाश शुक्ल, श्रीनारायण यादव एवं राष्ट्रीय दिव्यांग मोर्चा के लवलेश सिंह कर रहे हैं। धरने पर बैठने वालों में उपेन्द्र मिश्रा, धनराज यादव, राघवेन्द्र सिंह, अमरजीत, मनोज, आशीष पांडेय, महावीर, सरद, विनोद, अखिलेश झा, लवकुश सिंह, विवेक, शशि आदि भारी संख्या में दिव्यांग मौजूद थे।