फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Digvijay Singh surrounded the government on the issue of UCC, said - Violence in West Bengal is fatal for demo

UP : दिग्विजय सिंह ने UCC के मुद्दे पर सरकार को घेरा, बोले- पश्चिम बंगाल में हिंसा लोकतंत्र के लिए घातक

Mon, 10 Jul 2023 12:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jul 2023 12:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां पर कुछ देर रुकने के बाद वह सड़क मार्ग से मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर भी उन्होंने भाजपा सरकार मंशा पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Digvijay Singh surrounded the government on the issue of UCC, said - Violence in West Bengal is fatal for demo
प्रयागराज पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्मंत्री दिग्विजय सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2024 के चुनाव में महागठबंधन अहम भूमिका निभाएगी। देश की जनता भाजपा सरकार में व्याप्त महंगाई और बेरोजगारी से तंग आ गई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। यह लोकतंत्र के लिए घातक साबित होगा। 

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह सोमवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां पर कुछ देर रुकने के बाद वह सड़क मार्ग से मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर भी उन्होंने भाजपा सरकार मंशा पर सवाल उठाए। यहां एयरपोर्ट पर दिग्विजय सिंह के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए पहुंच गए। कुछ देर तक प्रयागराज में कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के बाद कांग्रेस नेता सड़क मार्ग से मिर्जापुर के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed