{"_id":"5e47063f8ebc3ee58e16c776","slug":"digs-in-the-house-of-mahesh-yadav-of-prayagraj-martyred-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में शहीद हुए प्रयागराज के महेश यादव के घर जुटे दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में शहीद हुए प्रयागराज के महेश यादव के घर जुटे दिग्गज
Sat, 15 Feb 2020 02:13 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : प्रयागराज
साल भर पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए महेश यादव के पैतृक गांव मेजा के टुड़िहार में शुक्रवार को शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज आदि ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान माहौल काफी भावुक हो गया था तथा महेश के बाबा तेज प्रताप, पिता राजकुमार यादव एवं परिवार के अन्य लोगों के आंशू छलक पड़े।
सांसद डॉ.रीता बहगुणा जोशी ने कहा कि महेश पर हम सभी को गर्व है। शहीद कभी नहीं मरते, अमर हो जाते हैं। डीएम, एसएसपी ने भी महेश को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महेश के बाबा और पिता से मुलाकात की और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। हर स्तर पर मदद का आश्वासन भी दिया। महेश के पिता की मांग पर जल्द से जल्द सड़क बनवाने तथा शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। डीएम ने परिजनों से कहा कि वह उनसे सीधे बात कर सकते हैं।
कलक्ट्रेट आने की भी जरूरत नहीं है। सीधे मोबाइल पर बात कर सकते हैं। उन्होंने एसडीएम, लेखपाल को शहीद के परिवार के लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया। सीआरपीएफ के मनोज कुमार, सर्वेश रावत, नवीन केजर, विपिन कुमार, पंकज कुमार सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। महेश को श्रद्धांजलि देने वालों में एसबीआई सिरसा शाखा के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, जयशंकर पांडेय, बाबा तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुन्नन शुक्ला आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
स्मारक बनाने की मांग
शहीद महेश कुमार यादव को श्रद्दांजलि देने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने गांव में शहीद स्मारक न बनाए जाने पर नाराजगी जताई। उनमें शहीद की पत्नी और भाई को नौकरी नहीं देने पर भी नाराजगी रही। कार्यकर्ताओं ने स्मारक बनाए जाने तथा जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की। श्रद्धांजलि देने वालों में डॉ.देवी सिंह पटेल, नगर पंचायत सिरसा के अध्यक्ष श्यामकृष्ण यादव, इंद्रेश सिंह यादव, संदीप पटेल आदि शामिल रहे।
सपा कार्यकर्ताआें की ओर से सुभाष चौराहा पर भी कैंडल जलाकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने शहीदों के परिजनों के साथ किए गए वादा पूरा न करने पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। श्रद्धांजलि देने वालों में सै.इफ्तेखार हुसैन, सै.मो.अस्करी, देव बोस, शिव यादव आदि शामिल रहे।
परिजनों ने कहा, मेरी जमीन में बना दो शहादत स्थल
शहादत के एक वर्ष बाद भी गांव में शहीद स्थल का निर्माण न होने पर महेश के परिजनों में नाराजगी और रोष व्याप्त है। नाराज महेश के पिता ने यहां तक कह दिया कि जमीन नहीं मिल रही है तो उनके खेत में ही स्मारक बना दिया जाए। परिजनों ने डीएम और एसएसपी के सामने यह मुद्दा उठाया। इस पर एसडीएम रेनू सिंह ने जमीन न मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि स्मारक के लिए डेढ़ विश्वा जमीन चिह्नित की गई है लेकिन इतने छोटे भूखंड में शहादत स्थल बनना संभव नहीं है। इस पर परिजनों में नाराजगी व्यक्त की।