{"_id":"62ed296293aed03c78142911","slug":"digital-india-roadways-got-603-etm-now-it-will-be-cashless","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल इंडिया : रोडवेज में कैश को लेकर हो रही दिक्कत से मिलेगी निजात, गूगल पे और डेबिट कार्ड से होगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल इंडिया : रोडवेज में कैश को लेकर हो रही दिक्कत से मिलेगी निजात, गूगल पे और डेबिट कार्ड से होगा भुगतान
Fri, 05 Aug 2022 07:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 05 Aug 2022 07:59 PM IST
सार
पिछले दिनों ही मुख्यालय से प्रयागराज रीजन को 603 ईटीएम दिए जाने का आवंटन किया गया था। अब यह मशीन प्रयागराज पहुंच गई हैं। अगले कुछ दिनों से बसों में परिचालक इसी मशीन का इस्तेमाल कर टिकट देंगे।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन की बसों में अब यात्रियों को कैशलेस टिकट खरीदने की सुविधा मिलेगी। रोडवेज मुख्यालय से परिवहन निगम को 603 टच स्क्रीन ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन) शुक्रवार को प्राप्त हो गई है। मुख्यालय से ईटीएम प्राप्त होने के बाद यहां उसमें किराया और मार्ग अपलोडिंग का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
दरअसल पिछले दिनों ही मुख्यालय से प्रयागराज रीजन को 603 ईटीएम दिए जाने का आवंटन किया गया था। अब यह मशीन प्रयागराज पहुंच गई हैं। अगले कुछ दिनों से बसों में परिचालक इसी मशीन का इस्तेमाल कर टिकट देंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि फुटकर रुपये न होने से परिचालक के साथ यात्रियों की होने आए होने वाली किचकिच में काफी हद तक अंकुश लग जाएगा।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि ईटीएम से सभी तरह के डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, गूगल पे, फोन पे, भीम एप आदि के जरिए डिजिटल भुगतान यात्री कर सकेंगे। प्रयागराज रीजन के परिचालकों को इसका प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब ईटीएम मिलने के बाद उसमें किराया और रूट अपलोडिंग का कार्य शुरू किया गया है। इसके बाद ईटीएम परिचालकों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन