फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Digital Arrest: Account provider arrested for defrauding elderly businessman of Rs 50.18 lakh

Digital Arrest : बुजुर्ग व्यवसायी से 50.18 लाख ठगने में खाता सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, किया था डिजिटल अरेस्ट

Fri, 05 Dec 2025 07:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Dec 2025 07:24 PM IST
सार

मुट्ठीगंज के 74 वर्षीय बुजुर्ग व्यवसायी को डिजिटल अरेस्ट कर 50.18 लाख ठगने के मामले में साइबर पुलिस ने विदेश में बैठे आकाओं को खाता सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Digital Arrest: Account provider arrested for defrauding elderly businessman of Rs 50.18 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मुट्ठीगंज के 74 वर्षीय बुजुर्ग व्यवसायी को डिजिटल अरेस्ट कर 50.18 लाख ठगने के मामले में साइबर पुलिस ने विदेश में बैठे आकाओं को खाता सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। कानपुर ग्वालटोली के परमट निवासी आरोपी ध्रुव शुक्ला उर्फ हनू (22) के कब्जे से मोबाइल और दो सिम बरामद किया गया है। बृहस्पतिवार को आरोपी को जिला न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


व्यवसायी राकेश चंद्र जायसवाल ने 23 नवंबर को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि कानपुर के काकादेव स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में डिजिटल अरेस्ट के करीब 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन


इसी आधार पर एसीपी साइबर राजकुमार मीणा के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी ओम नारायण गौतम की टीम ने कानपुर से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी का वर्तमान पता कानपुर कल्याणपुर के मकड़ीखेडा स्थित अग्निहोत्री नगर का है। आरोपी ध्रुव ने बताया कि व्हॉट्सएप पर ज्यादा पैसा कमाने के लालच वाले विज्ञापन के माध्यम से ठगों से संपर्क हुआ था। ठगी के हर पांच लाख के उसे 20 से 25 हजार रुपये मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त खाते के बारे में गुरुग्राम जाकर ठगों को जानकारी दी। व्यवसायी के आए रुपयों को चेक व एटीएम के माध्यम से निकाल कर साइबर जालसाजों को दे दिए हैं। एफआईआर के मुताबिक, ठगों ने जेट एयरलाइंस के संस्थापक नरेश गोयल के बैंक धोखाधड़ी वाले मामले में व्यवसायी को आरोपी बताकर डिजिटल अरेस्ट किया और 50.18 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed