फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Different transport plans for Kalpavasis

Prayagraj News: कल्पवासियों के लिए अलग-अलग यातायात प्लान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Different transport plans for Kalpavasis
कल्पवासियाें के लिए यातायात प्लान मंगलवार को जारी कर दिया गया। इसके तहत अलग-अलग दिशाओं से आने वाले कल्पवासी अलग-अलग मार्गों से मेले में प्रवेश करेंगे। डीसीपी यातायात कुलदीप सिंह ने बताया कि कल्पवासियों से अपेक्षा है कि वह अपने वाहनों को संबंधित संस्थाओं अथवा निर्धारित ‘पार्किंग’ के अंदर खड़ा करें।
विज्ञापन

कल्पवासियों के लिए यातायात प्लान
1. कानपुर-लखनऊ-प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले कल्पवासी अपने वाहन के साथ मलाक हरहर से तेलियरगंज, मजार चौराहा के बाएं सलोरी फ्लाईओवर, थाना बघाड़ा महाकुंभ के रास्ते नागवासुकि मंदिर होते हुए ओल्ड जीटी पांटून पुल नंबर 15 से उतरी सेक्टर 18 संबंधित कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन

2. वाराणसी-जौनपुर क्षेत्र की तरफ से आने वाले समस्त कल्पवासी अंदावा चौराहा से कटका तिराहा, बाएं ओल्ड जीटी मार्ग से सेक्टर 18 संबंधित कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. कौशाम्बी-शहर क्षेत्र प्रयागराज की तरफ से आने वाले समस्त कल्पवासी वाहन लेकर बालसन चौराहे से कमला नेहरू हॉस्पिटल के रास्ते हाशिमपुर फ्लाईओवर, बक्शी बांध होते हुए नागवासुकि मंदिर के रास्ते ओल्ड जीटी पांटून पुल नंबर 15 उत्तरी से संबंधित कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।

4. मिर्जापुर-चित्रकूट-रीवा मार्ग से आने वाले समस्त कल्पवासी अपने वाहन के साथ बांगड़ धर्मशाला चौराहा से फ्लाईओवर होते हुए शास्त्री ब्रिज झूंसी के रास्ते न्यू जीटी रोड, कटका तिराहा होते हुए ओल्ड जीटी मार्ग से सेक्टर 18 संबंधित कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed