{"_id":"c7765360a471ab9ff092ca53ef2773e7","slug":"did-i-remember-when-you-came-out-in-the-street-today-moon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तुम आए तो आया मुझे याद, गली में आज चांद निकला’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तुम आए तो आया मुझे याद, गली में आज चांद निकला’
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 12 Oct 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद म्युजिकल क्लब की ओर से रविवार को बिशप जॉनसन इंटर कॉलेज में आयोजित ‘चांद के पार’ में कीर्ति चतुर्वेदी ने जब गाया ‘तुम आए तो आया मुझे याद, गली में आज चांद निकला’ तो सभागार में मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस विमलेश कुमार शुक्ला ने किया। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल पीसी थिमैय्या, एनसीआर जीएम अरुण सक्सेना, डीएम संजय कुमार, डीआईजी भगवान स्वरूप, वरिष्ठ अधिवक्ता भरत जी अग्रवाल ने भी अपनी बातें रखीं और तान छेड़ा। इसके बाद मनोज गुप्ता ने सूरज की गर्मी से मिल जाए तरुवर की छाया, तुझे सूरज कहूं या चंदा जैसे गीत गाकर माहौल को संगीतमय बना दिया।
इसके बाद दिवाकर झा ने ये चांद सा रोशन चेहरा, सेंट्रल एक्साइज कमिश्नर संजय राठी सुहानी चांदनी राते, हमें सोन नहीं देती जैसे कई गीत गाए गए। कार्यक्रम की रिपोर्ट क्लब के अध्यक्ष अमिताभ गर्ग ने रखी। संचालन डॉ. घनश्याम मिश्रा, वसुधा मसीह, पीयूष टंडन, स्मिता अग्रवाल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।