{"_id":"6974a1e2103a49886d091e68","slug":"dhoomanganj-murder-case-drunken-accused-took-my-beloved-son-away-from-me-2026-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : धूमनगंज हत्याकांड- नशे में धुत आरोपियों ने मेरे लाडले को मुझसे दूर कर दिया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : धूमनगंज हत्याकांड- नशे में धुत आरोपियों ने मेरे लाडले को मुझसे दूर कर दिया...
Sat, 24 Jan 2026 04:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 24 Jan 2026 04:11 PM IST
सार
नशे में धुत आरोपियों की हरकत की वजह से मेरा लाडला मुझसे दूर हो गया। मेरा छोटा बेटा शमशाद हमारे सबसे करीब था, लेकिन न जाने किसकी नजर लग गई जो वह हम सबको छोड़ कर चला गया।
विज्ञापन
शमशाद। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नशे में धुत आरोपियों की हरकत की वजह से मेरा लाडला मुझसे दूर हो गया। मेरा छोटा बेटा शमशाद हमारे सबसे करीब था, लेकिन न जाने किसकी नजर लग गई जो वह हम सबको छोड़ कर चला गया। यह दुख शमशाद की मां ने बयां किया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। उनकी जुबां पर एक ही मांग थी कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करे।
शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे शमशाद के पिता चुन्ने कुरैशी, भाई गुलाम समेत अन्य रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। किसी को यकीन नहीं था कि शमशाद की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पिता चुन्ने कुरैशी ने बताया कि बेटा शाम करीब छह बजे घर आया। इसके बाद रात आठ बजे परिवार के सभी सदस्यों ने साथ बैठकर खाना खाया। इसके थोड़ी ही देर बाद पता चला कि घर के बाहर दो गुटों के बीच झगड़ा हो रहा है।
इस बीच पत्नी सितारा बेगम ने जोर-जोर से चीखना शुरू कर दिया कि जल्दी बाहर आओ देखो क्या हो गया। बड़ा बेटा ऊपरी मंजिल पर मोबाइल फोन चला रहा था। सुनते ही सभी दौड़कर नीचे भागे तो शमशाद लहूलुहान पड़ा था। पहले शमशाद को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात तक उसका इलाज चला लेकिन तड़के पता चला कि बेटे की मौत हो गई है।

Trending Videos
पहले भी हो चुकी है बमबाजी
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में बमबाजी की घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बहरहाल, पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बम में भरे थे छर्रे और कंचे
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपियों ने एक के बाद एक करीब पांच बम फेंककर मोहल्ले में दहशत फैला दी। बम में छर्रों के अलावा कंचे भरे हुए थे, जो फूटते ही छिटक कर काफी दूर तक गए। वहीं, घटना के बाद से सभी आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। पुलिस आरोपियों के साथ उनके रिश्तेदारों के घरों में भी दबिश दे रही है।