{"_id":"5d1f63db8ebc3e3c71462994","slug":"dharmendra-yadav-and-ranganath-mishra-petition-for-filing-of-petition-city-news-ald2485982162","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र यादव और रंगनाथ मिश्र ने दाखिल की चुनाव याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मेंद्र यादव और रंगनाथ मिश्र ने दाखिल की चुनाव याचिका
विज्ञापन
Dharmendra Yadav and Ranganath Mishra petition for filing of petition
सभी केंद्र : बरेली के ध्यानार्थ
000000000000000000000
धर्मेंद्र यादव ने दाखिल की चुनाव याचिका
बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा के निर्वाचन को चुनौती
प्रयागराज। सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बदायूं लोक सभा सीट से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या के चुनाव के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल की है। संघमित्रा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। धर्मेंद्र यादव ने महानिबंधक के समक्ष चुनाव याचिका अधिवक्ता एनके पांडेय के मार्फत दाखिल की। याचिका में आरोप लगाया गया है कि बिलसी विधान सभा में 10 हजार वोट पड़े मगर गिने गए वोटों की संख्या इससे अधिक है। साथ ही संघमित्रा ने अपनी वैवाहिक स्थिति की चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी है। बसपा प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र ने भी भदोही के सांसद रमेश चंद्र बिंद के खिलाफ चुनाव याचिका दाखिल की है। बिन्द द्वारा नामांकन पत्र गलत तरीके से पेश करने पर स्वीकार करने की वैधता को चुनौती दी गई है।