फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dharm Sansad: Constitutionally declared India 'Sanatan Vedic Hindu Rashtra'

धर्म संसद : सांविधानिक रूप से घोषित हो भारत ‘सनातन वैदिक हिंदू राष्ट्र’

Sat, 05 Feb 2022 12:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Feb 2022 12:12 AM IST
सार

संत सम्मेलन के अध्यक्ष जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा, देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हिंदुओं को एकजुट होना होगा। जुटे धर्माचार्यों ने कहा, देश के लिए संतों ने सदैव त्याग किया है।

विज्ञापन
Dharm Sansad: Constitutionally declared India 'Sanatan Vedic Hindu Rashtra'
Prayagraj News : धर्म संसद उपस्थित शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती और वासुदेवानंद सरस्वती सहित अन्य संत। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

संतों ने एक बार फिर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने के संकल्प को दोहराते हुए इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज ने दो टूक कहा, अब सरकार सांविधानिक रूप से भी भारत को  ‘सनातन वैदिक हिंदू राष्ट्र’ घोषित करे। धर्माचार्यों ने पहले ही धर्मादेश जारी करके भारत को ‘सनातन वैदिक हिंदू राष्ट्र’ घोषित कर दिया है। संतों का चिंतन सदैव राष्ट्र के हित के लिए ही होता है, देश के लिए संतों के त्याग और बलिदान की गौरवशाली परंपरा रही है।

विज्ञापन



वहीं संत सम्मेलन के अध्यक्ष जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा, देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हिंदुओं को एकजुट होना होगा। जुटे धर्माचार्यों ने कहा, देश के लिए संतों ने सदैव त्याग किया है। सम्मेलन के दौरान मठ मंदिर अधिग्रहण अधिनियम को समाप्त करने और इसके संचालन के लिए धर्माचार कमेटी गठित किए जाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन



जगद्गुरु स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज के महावीर मार्ग-संगम लोवर मार्ग चौराहा स्थित शिविर में हुए संत सम्मेलन में स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज ने संतों का स्वागत किया। सम्मेलन में रसिक पीठाधीश्वर स्वामी जनमेजय शरण जी महाराज, जगद्गुरु रामानुजाचार्य, स्वामी घनश्यामाचार्य जी महाराज, मानस केशरी स्वामी रामलखन, स्वामी हरिप्रपन्नचार्य, स्वामी बृजभूषणानन्द जी महाराज सहित बड़ी संख्या में संत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पाटोत्सव आज
जगद्गुरु स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज के महावीर मार्ग-संगम लोवर मार्ग चौराहा स्थित शिविर में पांच फरवरी को सुबह नौ बजे से पाटोत्सव मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed