{"_id":"5d30c1278ebc3e6cc22693f4","slug":"dhansee-bridge-on-the-cantt-of-the-high-court-flyover-city-news-ald249798055","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट फ्लाईओवर के कैंट छोर पर धंसी पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट फ्लाईओवर के कैंट छोर पर धंसी पुलिया
विज्ञापन
Dhansee Bridge on the Cantt of the High Court Flyover
फोटो है----
हाईकोर्ट फ्लाईओवर के कैंट छोर पर
धंसी पुलिया, कमिश्नर ने की जांच
0 पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अफसर तलब
0 चार घंटे में की मरम्मत, किनारों पर भरी मिट्टी
प्रयागराज। कुंभ से पहले करोड़ों की लागत से बने हाईकोर्ट फ्लाईओवर के कैंट छोर पर पुलिया धंस गई। सड़क किनारे मिट्टी कटने से यातायात बाधित हो गया। शिकायत पर कमिश्नर ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अफसरों को तलब कर लिया। कमिश्नर के निर्देश पर चार घंटे में पुलिया की मरम्मत कर सड़क के किनारों पर मिट्टी की भराई कर रास्ता खोला गया।
दो दिन पहले शाम को हुई बारिश के बाद हाईकोर्ट फ्लाईओवर के कैंट छोर पर पुलिया पर पानी लग गया। सड़क भी जलमग्न हो गई। धीरे-धीरे पानी निकला तो वाहनों के दबाव से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बगल में एप्रोच मार्ग भी टूट गया। शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार की सुबह कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अफसरों को तलब किया। कमिश्नर के कड़े रुख को देखते हुए अफसरों ने तत्काल मरम्मत कराने की बात कही और काम शुरू करा दिया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड एक एके द्विवेदी ने बताया कि मिट्टी की भराई करा दी गई है। सेतु निगम के अफसरों ने मरम्मत का काम पूरा करा दिया है।
-------------------------------
फोटो है--बाई का बाग में लीकेज से धंसी पेठा वाली सड़क, रास्ता बंद
0 पीडब्ल्यूडी ने खड़े किए हाथ, जलकल विभाग करा रहा काम
प्रयागराज। बाई का बाग में पेठा वाली सड़क करीब छह मीटर के क्षेत्रफल में धंस गई है। मौके पर बड़ा गड्ढा होने से सिंधिया देव स्थान ट्रस्ट के मंदिर छोर पर रास्ता बंद हो गया है। अब एक ही मार्ग से वाहनों के आने जाने से वहां जाम लग रहा है।
विज्ञापन
बाई का बाग में डिवाइडर और सड़क का काम पीडब्ल्यूडी ने कराया था। पांच दिन पहले हुई बारिश का पानी वहां लग गया। दूसरे दिन सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया। शिकायत पर वहां पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने सड़क पर गड्ढे का कारण पाइप लाइन में लीकेज को बताया। मौके पर जलकल विभाग के अफसरों को बुलाया गया और पाइप लाइन मरम्मत का काम शुरू कराया गया। बृहस्पतिवार शाम तक क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराई जा सकी थी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड एक एके द्विवेदी ने बताया कि सड़क धंसने का कारण लीकेज है। जलकल विभाग ने वहां मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।