{"_id":"687381b3dc6645483c0c4443","slug":"dg-jail-inspected-central-jail-naini-and-district-jail-met-the-prisoners-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : डीजी जेल सेंट्रल जेल नैनी व जिला कारागार का किया निरीक्षण, कैदियों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : डीजी जेल सेंट्रल जेल नैनी व जिला कारागार का किया निरीक्षण, कैदियों से की मुलाकात
Sun, 13 Jul 2025 03:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Jul 2025 03:21 PM IST
सार
महानिदेशक कारागार पीसी मीणा ने रविवार को केंद्रीय कारागार नैनी व जिला कारागार नैनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जेल के अंदर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पौधारोपण किया।
विज्ञापन
महानिदेशक कारागार पीसी मीना ने नैनी सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महानिदेशक कारागार पीसी मीणा ने रविवार को केंद्रीय कारागार नैनी व जिला कारागार नैनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जेल के अंदर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पौधारोपण किया। केंद्रीय कारागार नैनी पहुंचने पर जेल गेट पर गारद ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्किल में बंद बंदियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
बंदियों से बातचीत करते हुए जेल प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए जेल प्रशासन को चिकित्सा व्यवस्था को और दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। डीजी जेल ने हाई सिक्योरिटी सेल का निरीक्षण करते हुए, सीसीटीवी कंट्रोल रूम को भी देखा। इस दौरान उन्होंने जेल में लगे कैमरों की फुटेज को बड़ा करके साथ ही उससे किये जा रहे निरीक्षण करने के तरीकों को जाना।
विज्ञापन
निरीक्षण कर बाहर निकलने पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि माफिया अतीक अहमद के बेटे अली की बैरक से मिली नकदी की अभी जांच की जा रही है। मामले की कार्यवाही के सवाल उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी जेलर कांति देवी वह हेड बार्डर संजय द्विवेदी के ऊपर हुई कार्रवाई पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टि या वह जांच में दोषी पाए गए थे, उसी के आधार पर उन पर कार्रवाई की गई है। इसके बाद वह जिला कारागार नैनी का निरीक्षण करने चले गए। केंद्रीय कारागार नैनी और जिला कारागार नैनी में निरीक्षण के दौरान डीजी जेल करीब ढाई घंटे मौजूद रहे।
विज्ञापन