{"_id":"6acbfdf33b366a46340e68b0","slug":"devotees-thronged-shringverpur-dham-on-the-first-day-of-shardiya-navratri-allahabad-news-c-407-1-nan1001-21492-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: शारदीय नवरात्र के पहले दिन शृंग्वेरपुरधाम धाम में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: शारदीय नवरात्र के पहले दिन शृंग्वेरपुरधाम धाम में उमड़े भक्त
Mon, 12 Oct 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन श्रृंगवेरपुर धाम में शारदीय नवरात्र के पहले दिन गंगा घाट पर भक्तों की भीड़।
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को शृंग्वेरपुरधाम धाम के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
शृंग्वेरपुरधाम घाट, रामचौरा घाट, पटना घाट और भैरव घाट पर स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। अधिक भीड़ के कारण कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित हुआ। श्रद्धालुओं को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।
नवरात्र के पहले दिन घर-घर में कलश स्थापना की गई। मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों ने दर्शन-पूजन कर नवरात्र का शुभारंभ किया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने श्रृंगी ऋषि शांता मां का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
पाठक का पूरा, अंधियारी, भगवतीपुर सहित आसपास के कई गांवों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। नवरात्र के पहले दिन गंगा घाटों पर हर हर गंगे माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ हुई।