फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Devotees take holy dip in Sangam at Prayagraj on the occasion of Makar Sankranti Magh Mela starts

प्रयागराज: मकर संक्रांति स्नान के साथ शुरू हुआ माघ मेला, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 15 Jan 2021 01:04 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 15 Jan 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Devotees take holy dip in Sangam at Prayagraj on the occasion of Makar Sankranti Magh Mela starts
संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : ANI

मकर संक्रांति स्नान के साथ गुरुवार से प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत हो गई है। भीषण ठंड और कोरोना के खतरे के बावजूद लोगों की आस्था भारी पड़ रही है। गुरुवार भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम स्नान कर रहे हैं। घाट किनारे स्नान कर पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु अंजलि से सूर्य को अर्घ्य देकर दान दक्षिणा दे रहे हैं। 

विज्ञापन

Devotees take holy dip in Sangam at Prayagraj on the occasion of Makar Sankranti Magh Mela starts
prayagraj news : मकर संक्रांति पर प्रयागराज माघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : prayagraj

मालूम हो कि इस बार 37 साल बाद श्रद्धालु पंचग्रही योग में संगम में स्नान कर रहे हैं। दान-पुण्य और स्नान के इस पर्व में 37 वर्षों के बाद यह योग बना है। सुबह घने कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं का आना लगा रहा। वहीं दिन चढ़ने के साथ मेले में भीड़ बढ़नी भी शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Devotees take holy dip in Sangam at Prayagraj on the occasion of Makar Sankranti Magh Mela starts
prayagraj news : मकर संक्रांति पर प्रयागराज माघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : prayagraj

इस बार संगम तट पर आम दिनों से तो अधिक भीड़ है, लेकिन पिछले वर्षों की संक्रांति के मुकाबले लोगों की संख्या कम है। भीड़ कम होने के कारण शास्त्री ब्रिज से बसों का संचालन जारी रखा गया है, जबकि पहले यहां से संचालन रोक दिया जाता था।

विज्ञापन

Devotees take holy dip in Sangam at Prayagraj on the occasion of Makar Sankranti Magh Mela starts
prayagraj news : संगम स्नान के बाद माथे पर चंदन का लेप लगवाती युवती। - फोटो : prayagraj

कोरोना रिपोर्ट आवश्यक
इस बार मेले में आने वाले हर श्रद्धालु के लिए कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया गया है। कोरोना से बचाव के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही स्नान की व्यवस्था की गई है। बता दें कि मेले में इस बार छह प्रमुख स्नान पर्व होंगे।

Devotees take holy dip in Sangam at Prayagraj on the occasion of Makar Sankranti Magh Mela starts
prayagraj news : मकर संक्रांति पर प्रयागराज माघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : prayagraj
क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में आते हैं, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। पूरे साल में कुल 12 संक्रांतियां होती हैं, लेकिन इनमें से चार संक्रांति मेष, कर्क, तुला और मकर संक्रांति बहुत महत्वपूर्ण मानी गईं हैं। 

पौष मास में सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश मकर संक्रांति के रूप में जाना जाता है। सूर्य का मकर रेखा से उत्तरी कर्क रेखा की ओर जाना उत्तरायण और कर्क रेखा से दक्षिणी मकर रेखा की ओर जाना दक्षिणायण कहलाता है।

शास्त्रों के अनुसार उत्तरायण देवताओं का दिन तथा दक्षिणायण देवताओं की रात होती है। सूर्य जब दक्षिणायन में रहते है तो उस अवधि को देवताओं की रात्रि व उत्तरायण के छ: माह को दिन कहा जाता है। दक्षिणायन को नकारात्मकता और अंधकार का प्रतीक तथा उत्तरायण को सकारात्मकता एवं प्रकाश का प्रतीक माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed