फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Devotees prayed to Mahagauri and wished for happiness and prosperity.

Prayagraj News: श्रद्धालुओं ने महागौरी की पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Devotees prayed to Mahagauri and wished for happiness and prosperity.
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। अष्टमी तिथि को देवी महागौरी की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर मां की आराधना की और कन्या पूजन कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। वहीं, जिले भर के पंडालों में मैया की जयकार लगाई जा रही है। लोग भक्ति के रंग में रगे हैं।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां महागौरी की पूजा से जीवन के समस्त दुख दूर होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि मां महागौरी का रूप शांति, करुणा और कोमलता का प्रतीक है। उनके श्वेत वस्त्र और उज्ज्वल आभा को पवित्रता और आध्यात्मिक उत्थान का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन

विभिन्न मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी। देवी के दरबार को पुष्पमालाओं और झालरों से सजाया गया। भक्तों ने मां को दूध, नारियल, श्वेत वस्त्र और शृंगार सामग्री अर्पित कर आशीर्वाद की कामना की। कई स्थानों पर धार्मिक झांकियां और भजन-संध्या का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed