फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Devotees cry remembering the martyrdom of Hazrat Ali Asghar

Prayagraj News: हजरत अली असगर की शहादत को याद कर रोए अकीदतमंद

Wed, 26 Jul 2023 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 26 Jul 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees cry remembering the martyrdom of Hazrat Ali Asghar
सेंथल। मुहर्रम पर चल रहे अजादारी के सिलसिले में मंगलवार को अकीदतमंदों ने हजरत अली असगर की शहादत को याद कर आंसू बहाए। देर रात तक इमामबाड़ों में मजलिसों मातम का सिलसिला चलता रहा। मजलिसों में छह माह के हजरत अली असगर के मसाएब बयान किए गए। जुलुस-ए-अलम उठे और शबीहे गहवारे की जियारत कराई गई। महिलाओं ने भी अपने-अपने घरों पर मजलिस कर हजरत अली असगर के नौहे पढ़े।
विज्ञापन

मजलिसों का सिलसिला सुबह जफर अब्बास के आवास से शुरू हुआ जो देर रात इमामबाड़ा कला पर समाप्त हुआ। इमामबाड़ा कला में आयोजित मजलिस को फैजाबाद से आए मौलाना हुसैन मेहंदी ने खिताब कर किया। मजलिस के बाद अंजुमन असगरिया ने नौहाख्वानी कर शबीहे गहवारे की जियारत कराई। इमामबाड़ा काजमैन में भी अंजुमन पंजेतनी ने नौहा पढ़ गहवारे की जियारत कराई। दोपहर दो बजे इमामबाड़ा खुर्द से अलम और डोले का जुलूस निकाला गया। जो अपने तय मार्ग से होता हुआ देर रात इमामबाड़ा खुर्द पर समाप्त हो गया। इसमें शाजान जैदी, आबिस हसनैन, शारिक हसनैन, मीसम जैदी, अहसन जैदी आदि ने मर्सियख्वानी की। वहीं दूसरा जुलूस अंजुमन असगरिया के नेतृत्व में कब्रिस्तान से उठा जो इमामबाड़ा कला पर जाकर समाप्त हुआ। इसमें अल्वी जैदी, फरोग जैदी, अरमान हुसैन, महजर जैदी, महवर अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed