फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Devotees and local people clashed, sticks and stones were used openly.

Prayagraj : श्रद्धालु और स्थानीय लोग भिड़े, सरेआम चले लाठी डंडे और पटरे

Wed, 26 Feb 2025 05:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Feb 2025 05:30 PM IST
सार

सेक्टर 14 स्थित समयामाई मंदिर थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं की कार से स्थानीय युवक को टक्कर लगने के बाद जमकर बवाल हुआ। यहां दिल्ली से आए कार सवार श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई।

विज्ञापन
Devotees and local people clashed, sticks and stones were used openly.
कार से धक्का लग जाने पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सेक्टर 14 स्थित समयामाई मंदिर थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं की कार से स्थानीय युवक को टक्कर लगने के बाद जमकर बवाल हुआ। यहां दिल्ली से आए कार सवार श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। सरेआम लाठी डंडे और पटरे चलाए गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसमें दो लोगों के सिर फट गए। उधर पुलिस कोई शिकायत मिलने की बात से इन्कार करती रही।

विज्ञापन

घटना सोमवार दोपहर 2:00 के करीब हेतापट्टी चौराहे पर हुई। यहां दिल्ली से दो कारों में सवार होकर श्रद्धालु मेला क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार से एक स्थानीय युवक को टक्कर लग गई और वह सड़क पर गिर पड़ा।

विज्ञापन

यह देख स्थानीय लोग जुट गए और उन्होंने कारें रोक लीं जिस पर उनकी श्रद्धालुओं से नोकझोंक होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि वहां मारपीट शुरू हो गई और फिर लाठी-डंडे और पटरे चलने लगे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। करीब 10 मिनट तक वहां जमकर मारपीट होती रही। इस दौरान दो लोगों के सिर फट गए। जबकि अन्य लोग भी जख्मी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे कुछ बड़े बुजुर्गों ने किसी तरह मामला शांत कराया और फिर दोनों पक्ष वहां से हटे। इस घटना के दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसमें से एक 51 सेकेंड और दूसरा 1:23 मिनट का है। वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार करती रही। समयामाई मंदिर थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। ना ही उन्हें घटना की जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed