फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dev Deepawali: The golden aura of Dev Deepawali will spread at the confluence with four lakh lamps

देव दीपावली : चार लाख दीपों से संगम पर बिखरेगी देव दीपावली की स्वर्णिम आभा, शहर के चौराहे भी होंगे जगमग

Sun, 26 Nov 2023 07:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 07:13 PM IST
सार

संगमनगरी में देव दीपावली पर चार लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। इसके लिए संगम क्षेत्र को 15 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। डीएम नवनीत सिंह चहल ने सेक्टरवाइज अफसरों की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही विभागवार दीपमालाएं सजाने के लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन
Dev Deepawali: The golden aura of Dev Deepawali will spread at the confluence with four lakh lamps
देव दीपावली पर लाखों दीयों से जगमग हुए गंगा-यमुना के घाट। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

त्रिवेणी संगम के तट पर दीपों की शृंखलाएं सजने के लिए तैयार हैं। सोमवार को इस बार तरह-तरह के भावों, परिकल्पनाओं को दीपमालाओं में साकार किया जाएगा। संगम से लेकर घरों की छतों, द्वारों पर तो दीप जलेंगे ही, शहर के चौराहे भी जगमग होंगे। मौका होगा देव दीपावली का। इस दीपोत्सव को यादगार बनाने के लिए घर-घर से लोग निकलेंगे।

विज्ञापन


संगमनगरी में देव दीपावली पर चार लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। इसके लिए संगम क्षेत्र को 15 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। डीएम नवनीत सिंह चहल ने सेक्टरवाइज अफसरों की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही विभागवार दीपमालाएं सजाने के लक्ष्य निर्धारित किया है। दीपों से वीआईपी किला घाट से लेकर संगम नोज तक को तरह-तरह के भावों में प्रज्जवलित किया जाएगा। गंगा, यमुना और विलुप्त सरस्वती की त्रिवेणी की सुरम्य लहरों पर भी दीपों की लड़ियां इतराएंगी।
विज्ञापन


दीपोत्सव की इस अनुपम छटा का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। कहीं सेंड आर्ट के रूप में रेती पर थीम आधारित कृतियां उकेरी जाएंगी, तो कहीं गंगा-यमुना की संगीतमय आरती से इस मौके को खास बनाया जाएगा। इस दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने व्यापक तैयारियां की हैं। यमुना के बलुआघाट पर बारादरी पर दीपोत्सव की छटा निहारने लायक होगी। इसके अलावा, गऊघाट, ककरहा घाट, गंगा के रामघाट, दारागंज घाट, महावीर मार्ग, अक्षयवट मार्ग, वीआईपी किला घाट समेत संगम की समत रेती पर भी दीप जलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दीपोत्सव में प्रशासन की ओर से विभागवार दीप जलाने की जिम्मेदारी तय की गई है। व्यापारियों, सामाजिक , शैक्षणिक संगठनों का भी आह्वान किया गया है। घाटों की जिम्मेदारी संभालने वाली संस्थाएं और सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी सुबह नौ बजे तक तैयारियों में जुट जाएंगे। शाम तीन बजे तक दीपोत्सव के लिए लोग अपनी-अपनी जगह पक्की कर लेंगे। जय त्रिवेणी जयप्रयाग आरती समिति की ओर से रंगोली प्रतियोगिता के बाद 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। कहीं स्वास्तिक तो कहीं भारत माता की जय और वंदे मातरम के रूप में दीये जलाए जाएंगे। शहीदों के शौर्य, पराक्रम के भाव भी दीपों में सजाए जाएंगे। दीपोत्सव के लिए तेल-बाती के इंतजाम कर लिए गए हैं।

काशी की तर्ज पर सजेगी दीपों की शृंखला

काशी की तर्ज पर इस बार प्रयागराज में देव दीपावली मनाई जाएगी। इसके लिए इस बार दीपोत्सव के समय संगीतमय भव्य गंगा आरती भी मेला प्रशासन की ओर से कराई जाएगी। देव दीपावली पर गंगा पूजन और दीपोत्सव के समय त्रिवेणी की आरती के लिए भव्य मंचन बनाया गया है। इस दौरान संगीतमय प्रस्तुतियां भी होंगी।

सामाजिक संगठनों की ओर से जलाए जाएंगे लाखों दीप

हरिहर गंगा आरती समिति की ओर से रामघाट पर दीपोत्सव की विहंगम छटा प्रस्तुत करने की तैयारी की गई है। सोमवार को रामघाट पर समिति की ओर से 51 हजार दीये जलाए जाएंगे। इसी तरह मातृ स्नेह फाउंडेशन की ओर से अक्षयवट घाट पर 11 हजार दीपों की लड़ियां सजाई जाएंगी। कार्तिक महोत्सव आयोजन समिति की ओर से बलुआघाट की बारादरी पर 51 हजार दीये जलाए जाएंगे। जबकि, परिवर्तन मानव विकास संस्थान की ओर से ककरहा घाट पर 51 हजार दीपों की मालाएं सजाई जाएंगी। इसी तरह विश्व पुरोहित परिषद की ओर से अरैल घाट पर 21 हजार दीप जलाए जाएंगे।

संत-भक्त भी जलाएंगे दीप

धार्मिक संस्थाओं की ओर से भी देव दीपावली पर दीपदान किया जाएगा। बड़े हनुमान मंदिर परिसर में बाघंबरी गद्दी मठ की ओर से दीपों की लड़ियां सजाई जाएंगी। उधर, गऊघाट स्थित ओम नम: शिवाय आध्यात्मिक संस्था की ओर से यमुना तट पर 31 हजार दीप जलाए जाएंगे।

11 हजार दीपों से जगमग होगा नागवासुकि मंदिर परिसर

नागवासुकि मंदिर परिसर में प्रयागराज सेवा समिति की ओर से 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। इस दौरान नागवासुकि भगवान और असि माधव की आरती उतारी जाएगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed