UPPSC : समकक्ष अर्हता का हुआ निर्धारण, भर्तियों का रास्ता साफ, RO/ARO सहित कई भर्तियां जल्द शुरू होने के आसार
उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को जारी किए गए पत्र के अनुसार कई विभागों ने अवगत कराया है कि समकक्ष अर्हता निर्धारित न होने के कारण यूपीपीएससी रिक्त पदों का अधियाचन वापस कर दे रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्तियों में स्नातक की समकक्ष अर्हता को लेकर शासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। ऐसे में समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) सहित कई नई भर्तियां शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। आयोग अगस्त में आरओ/एआरओ भर्ती का विज्ञापन जारी कर सकता है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 17 सितंबर 2021 को आदेश जारी किया था कि भर्ती संस्थाएं पद विज्ञापित करने से पूर्व समकक्ष अर्हता का निर्धारण कराते हुए विज्ञापन में उसका स्पष्ट उल्लेख सुनिश्चित करें।
उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को जारी किए गए पत्र के अनुसार कई विभागों ने अवगत कराया है कि समकक्ष अर्हता निर्धारित न होने के कारण यूपीपीएससी रिक्त पदों का अधियाचन वापस कर दे रहा है। इससे भर्ती प्रक्रिया शुरू करने में देर हो रही है। उन्हों पत्र में स्पष्ट किया है कि केंद्र अथवा किसी राज्य सरकार की ओर से विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय/डीम्ड विश्वविद्यालय अथवा संस्थान अध्ययन की किसी भी शाखा में यदि स्नातक की उपाधि प्रदान करता है तो वे समस्त उपाधियां स्नातक के रूप में मान्य होंगी।
साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त विभिन्न व्यावसायिक निकायों/संस्थानों में संचालित तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रदान की गई स्नातक स्तर की उपाधियां शिक्षा मंत्रालय और अखिल भारतीय भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देशों के अधीन स्नातक के समकक्ष मान्य की जाएंगी।
किसी भी प्रकार के असमंजस की स्थिति में केंद्र सरकार, संबंधित राज्य सरकार, विनियामक निकायों से (जैसी भी स्थिति हो) संबंधित आयोग जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह केवल उत्तर प्रदेश में लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और अन्य भर्ती संस्थाओं द्वारा सेवा नियमावलियों में विहित स्नातक व समकक्ष अर्हता के लिए मान्य होगा।