फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Detect and raid fake medicine business

Prayagraj News: नकली दवा के कारोबार का पता कर छापा मारें

Thu, 24 Jul 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 24 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Detect and raid fake medicine business
प्रयागराज। आयुष चिकित्सा एवं औषधि मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने विभागीय समीक्षा करते हुए कहा है कि मेडिकल काॅलेजों में चल रही कक्षाओं को स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित किया जाए इससे छात्र-छात्राओं को डिजिटल और तकनीकी पढ़ाई का लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्होंने कॉलेजों से प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा ड्रग निरीक्षकों से कहा है कि तमाम जिलों में नकली दवाइयों के कारोबार की जानकारी मिल रही है। शिकंजा कसा जा रहा है। यहां प्रयागराज में भी सतर्कता बरतने और छापेमारी के निर्देश दिए। विभागीय समीक्षा बुधवार को सर्किट हाउस में हुई। इसमें आयुर्वेद, होम्योपैथिक मेडिकल कालेज और यूनानी मेडिकल काॅलेजों के प्रिंसिपल तथा अन्य अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


आयुष मंत्री ने जिले में आयुर्वेदिक अस्पतालों की समीक्षा करते हुए किराये के भवनों में संचालित अस्पतालों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि 34 आयुर्वेदिक अस्पतालों में 16 ही विभाग के निजी भवनों में हैं। शेष किराये पर हैं। बैठक में आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, यूनानी मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. वसीम अहमद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed