फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Desired teacher arrested for passing TET

टीईटी पास कराने वाले गिरोह का वांछित शिक्षक गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Desired teacher arrested for passing TET
टीईटी पास कराने वाले गिरोह का वांछित शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन

मिर्जापुर की एसओजी टीम ने दी दबिश, आरोपी का बड़ा भाई भाग निकला
2016 में सगे भाइयों के खिलाफ मिर्जापुर कोतवाली में दर्ज हुआ था मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा । मिर्जापुर की एसओजी टीम ने जिले के पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर सोमवार की शाम बक्शी का पूरा गांव में दबिश दी। पुलिस टीम यहां से एक शिक्षक को गिरफ्तार कर ले गई। जबकि उसका बड़ा भाई मौके से फरार हो गया। दोनों भाइयों के खिलाफ वर्ष 2016 में मिर्जापुर की नगर कोतवाली में जालसाजी कर टेट परीक्षा पास कराने का मुकदमा दर्ज है।
पश्चिमशरीरा के बक्शी का पूरा निवासी सुधीर व समीर सगे भाई हैं। दोनों बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक की नौकरी कर रहे हैं। दोनों की तैनाती मिर्जापुर जनपद में है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई शिक्षक भर्ती परीक्षा (टेट) पास कराने का ठेका लेते हैं। इन्होंने वर्ष 2016 में तमाम अभ्यर्थियों को जालसाजी का शिकार बनाया था। मामले में मिर्जापुर की नगर कोतवाली में इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी सगे भाई फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर देवीधर शुक्ला की अगुवाई में मिर्जापुर एसओजी टीम ने सोमवार को पश्चिमशरीरा के चंपहा चौकी प्रभारी विजय कुमार यादव के साथ मिलकर बक्शी का पूरा गांव में दबिश दी। इसी बीच आरोपी शिक्षक समीर को पकड़ लिया गया, जबकि उसका बड़ा भाई सुधीर फरार हो गया। एसओजी टीम समीर को साथ लेकर मिर्जापुर चली गई।
विज्ञापन

........
इनका कहना है
मिर्जापुर की एसओजी टीम ने कौशाम्बी पुलिस के साथ मिलकर पश्चिमशरीरा के बक्शी का पूरा गांव में दबिश देकर टेट में जालसाजी कराने वाले को पकड़ा है। आगे की कार्रवाई मिर्जापुर पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनंदनए एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed